अन्य

शीश महल पर सीएजी ऑडिट रिपोर्ट का होना चाहिए ट्रायल : संदीप दीक्षित

jantaserishta.com
6 Jan 2025 8:17 AM IST
शीश महल पर सीएजी ऑडिट रिपोर्ट का होना चाहिए ट्रायल : संदीप दीक्षित
x
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर सीएजी ऑडिट रिपोर्ट को लेकर नई दिल्ली विधानसभा चुनाव से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने कहा कि इसका ट्रायल होना चहिए।
कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आईएएनएस से कहा, "मैने अरविंद केजरीवाल की ऑडिट ड्राफ्ट रिपोर्ट देखी थी, जिसमें आठ करोड़ का एस्टीमेट बना। सबको पता होना चाहिए अगर किसी चीज का टेंडर हो जाता है, तो फिर उसमें एक रुपया भी नहीं बढ़ सकता। अगर बढ़ भी जाए तो आठ से 10 या 11 हो सकता है, लेकिन यह 32-33 करोड़ हो गया। इसमें ऐसे-ऐसे आइटम डाले गए हैं, जो किसी फाइव स्टार होटल में भी नहीं मिलेंगे। ऐसे में अरविंद केजरीवाल अपनी अय्याशी और विलास के लिए इतने पैसे खर्च किए वो अपने आप को किसी राजा-महाराजा से कम नहीं समझते हैं। माफ कीजिएगा किसी राजनेता के लिए हमें यह शब्द नहीं कहना चाहिए, लेकिन लेकिन जिसके घर 50 लाख का टीवी लगा हो और मिनी बार हो, उसको हम और क्या कहेंगे?"
पूरे देश में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर हो रहे एक्शन को लेकर संदीप दीक्षित ने कहा कि "अगर कोई आदमी देश के बाहर से आता है, तो उस पर एक्शन होना चाहिए। मेरा सिर्फ यह निवेदन है कि उनके नाम पर जो हमारे अपने नागरिक हैं, उनको परेशान नहीं किया जाना चाहिए।"
वहीं, कालकाजी से भाजपा प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी के कालकाजी की सड़कें प्रियंका गांधी के गाल की तरह बनाएंगे के बयान पर संदीप दीक्षित ने कहा कि यह बहुत ही घटिया बयान है, किसी नेता से इतने गिरे हुए बयान की कभी उम्मीद नहीं की जा सकती। प्रियंका गांधी एक सम्मानित नेता हैं, किसी भी इंसान के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना निंदनीय है। मैं आशा करूंगा कि पार्टी का हाईकमान उन पर केस करे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story