अन्य

हमारे व नीतीश कुमार के बीच नाराजगी नहीं, सम्मान भरा रिश्ता : जीतन राम मांझी

jantaserishta.com
21 July 2024 8:58 AM IST
हमारे व नीतीश कुमार के बीच नाराजगी नहीं, सम्मान भरा रिश्ता : जीतन राम मांझी
x
पटना: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सीएम नीतीश कुमार के साथ रिश्तों को लेकर कहा कि उन्होंने मुझे मुख्यमंत्री बनाया, जो मेरे लिए बहुत बड़ा सम्मान था।
नीतीश कुमार के साथ रहने की हमने कसम खाई थी, लेकिन बाद के दिनों में उन्होंने ही मुझे अलग कर दिया। पर इसका कोई मलाल नहीं है। सियासत में घटनाक्रम चलता रहता है।
उन्होंने कहा कि अगर वह घटना न होती, तो आज जीतनराम मांझी आगे नहीं बढ़ पाता। जो कर्मवीर होता है, वह याद रखता है। पुरानी बातों को नजरअंदाज कर हम आज भी उनका सम्मान करते हैं। मैंने जो कहा, उन्होंने किया। उनके व हमारे बीच में नाराजगी जैसी कोई बात नहीं है। घटनाक्रम चलता रहता है।
बिहार के कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल को लेकर जीतनराम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार की सोच साफ है कि हम न किसी को फंसाएंगे और न बचाएंगे। नीतीश कुमार अपहरण करने वाले और अपराधी किस्म के लोगों को अपने घर पर बुलाकर पार्टी के कार्यकर्ताओं से तालमेल नहीं कराते हैं। 2005 से पहले ऐसा होता था। लोगों से रंगदारी मांगी जाती थी। ऐसे में विपक्ष की ओर से कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करना बेमानी है।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि हम लोगों की तैयारी 100 सीटों पर है। हम लोग गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे और जीत हासिल करेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story