अन्य
केजरीवाल से बड़ा नाटककार इस देश में सियासत में कोई दूसरा नहीं : सुशील सिंह
jantaserishta.com
16 Sept 2024 8:49 AM IST

x
पटना: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को आम आदमी पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दो दिन बाद सीएम पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया। इसके बाद सियासत गरमा गई है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद सुशील सिंह ने कहा कि, आप लोग समझते हैं कि यह बड़ी घोषणा है, यह तो कुछ है ही नहीं। अरविंद केजरीवाल से बड़ा नाटककार इस देश की सियासत में कोई दूसरा नहीं है। जो काम उनको बहुत पहले कर देना चाहिए था, वो अब कर रहे हैं। जब शराब घोटाले में उनका नाम आया था या जब उनकी गिरफ्तारी हुई थी, तभी उनको सीएम पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि जनता भी समझ रही है कि यह केजरीवाल का नाटक और ड्रामा है। लोगों को भावनात्मक रूप से अपनी तरफ आकर्षित करने के लिए उन्होंने ये कदम उठाया है। दिल्ली की जनता ऐसे लोगों को कभी माफ नहीं करेगी और समय आने पर जरूर सबक सिखाएगी।
वहीं दिल्ली से भाजपा सांसद योगेंद्र चांदोलिया ने कहा कि, केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट के दबाव में इस्तीफा देने का फैसला किया है। सुप्रीम कोर्ट ने जो शर्त लगाई है, उसने केजरीवाल के हाथ पांव बांध दिए हैं। अब वह सुनीता केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनाएंगे और खुद शीश महल का आनंद लेंगे। दिल्ली की जनता केजरीवाल के नाटक को जान चुकी है।
दरअसल दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पार्टी नेताओं संबोधित करते हुए कहा, "मैं जब जेल में था तो भाजपा वालों ने पूछा कि केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा क्यों नहीं दिया। मैं आपसे पूछने आया हूं कि क्या आप केजरीवाल को ईमानदार मानते हो कि गुनहगार मानते हो। दो दिन के बाद मैं सीएम पद से इस्तीफा देने जा रहा हूं। मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला न सुना दे। आप अपना फैसला सुनाओगे, तब मैं उस कुर्सी पर बैठूंगा।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





