अन्य
राजस्थान के बजट सत्र में एक भी जगह शिव विधानसभा का नाम नहीं : शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी
jantaserishta.com
16 July 2024 8:32 AM IST

x
जयपुर: राजस्थान विधानसभा सत्र में शिव विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सरकार आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे बजट सत्र में शिव विधानसभा का एक बार भी नाम नहीं लिया गया है।
भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाले भाजपा शासित राजस्थान में विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। इस दौरान शिव विधानसभा क्षेत्र के 26 वर्षीय युवा निर्दलीय विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने सरकार पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पूरे बजट सत्र में शिव विधानसभा का नाम नहीं लिया गया है।
बजट सत्र में बोलते हुए रविंद्र सिंह भाटी ने कहा कि मेरे एमपी का चुनाव लड़ने से अगर किसी को कोई नाराजगी है, तो हमें बताएं, हमारे लोगों ने आपका क्या बिगाड़ा है। मैंने तमाम मांगें रखी। प्रदेश की सरकार की मांग पर मैंने सुझाव भी भेज। लेकिन बजट सत्र में एक भी जगह शिव विधानसभा का नाम नहीं डाला गया। मेरे विधानसभा की जनता ने पूछा कि साहब क्या हुआ, शिव का नाम क्यों नहीं आया? मैंने कहा शायद, एमपी का चुनाव लड़ा हूं, इसकी नाराजगी की वजह से नाम नहीं आया।
विधायक ने कहा, "इस बजट में आपने सीमांत इलाके के लोगों को नकारकर उनके साथ कुठाराघात किया है। हम उन लोगों के लिए मांग कर रहे थे, जो आजादी के बाद अभी तक अभाव में जी रहे हैं। पर बदले में उनको कुछ नहीं मिला। मैं आपसे और सरकार से आग्रह करता हूं कि जो अभाव में जी रहें हैं, उन लोगों की ओर आप देखें। देश और बॉर्डर मजबूत तब होगा, जब सीमाचंल के लोग मजबूत होंगे।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





