अन्य
आतिशी के मुख्यमंत्री बनने से दिल्ली में कोई उत्साह नहीं : शाहनवाज हुसैन
jantaserishta.com
22 Sept 2024 8:26 AM IST

x
नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने शनिवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने तमाम मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
आम आदमी पार्टी शासित दिल्ली में आतिशी द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, आतिशी मार्लेना ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। लेकिन वो ऐसी पहली मुख्यमंत्री हैं, जो कह रही हैं कि उनके आने और जाने का टाइम क्या है। उनको जनता पर विश्वास नहीं है।
शाहनवाज हुसैन ने आगे कहा कि आतिशी का कहना है कि वो अरविंद केजीरवाल के लिए मुख्यमंत्री बन रही हैं, क्योंकि वो सीएम से जुड़ी फाइलों पर दस्तखत नहीं कर सकते। भाजपा प्रवक्ता ने तंज कसते हुए कहा, खाता ना बही, जो केजरीवाल कहें, वो सही।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा, आतिशी के मुख्यमंत्री बनने से दिल्ली में कोई उत्साह नहीं है। सबको पता है कि वो आम आदमी पार्टी की आखिरी मुख्यमंत्री होंगी। जब भी चुनाव होगा, भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनेगा। आप पूरी तरह एक्सपोज हो गई है।
हरियाणा चुनाव के परिपेक्ष्य में भाजपा प्रवक्ता ने कहा, कुमारी शैलजा दलित समाज की बड़ी नेता हैं। हरियाणा कांग्रेस में जबरदस्त गुटबाजी है। हुड्डा और उनके बीच में गुटबाजी है। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। अब एकदम साफ हो गया है कि कांग्रेस आपस में लड़ रही है। हम जनता के साथ हैं और तीसरी बार वहां पर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने वाली है।
आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रकरण को लेकर भाजपा प्रवक्ता ने कहा, हम सबको बहुत दुख है कि तिरुपति बालाजी के मंदिर के प्रसाद में किस तरीके से मिलावट की गई। चर्बी मिलाने की जांच रिपोर्ट आई है। देश के स्वास्थ्य मंत्री ने भी जांच करने की बात कही है। इसमें जो भी शामिल हैं, छोड़े नहीं जाने चाहिए और सबसे सख्त सजा होनी चाहिए। अपराधी को चौराहे पर लटकाना चाहिए ताकि आगे किसी की धार्मिक आस्था के साथ ऐसा खिलवाड़ नहीं हो।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





