अन्य
सीएम से कोई मतभेद नहीं, अधिकारी बना रहे गलतफहमी : किरोड़ी लाल मीणा
jantaserishta.com
5 Dec 2024 8:42 AM IST

x
जयपुर: राजस्थान सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को आईएएनएस से बात करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ कथित मनमुटाव को स्पष्ट किया। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के साथ उनका कोई मतभेद नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि कुछ अधिकारी उनके और सीएम के बीच गलतफहमी और दिक्कत पैदा करने का काम कर रहे हैं।
किरोड़ी लाल मीणा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि मैंने सफाई कर्मचारियों को सीएम से मिलाने का वादा किया था। लेकिन, किसी और ने यह काम कर दिया। इसी तरह, मैंने सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे युवाओं को सीएम से मिलवाने का वादा किया था, लेकिन गृह राज्य मंत्री इस काम को करने जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैंने सीएम को सरपंचों से मिलवाने का वादा किया था, एक विधायक ने यह काम कर दिया। मैं खुद सीएम की मां से मिलने अस्पताल जा रहा हूं।
उन्होंने सवाल किया कि आखिर सीएम उनसे क्यों नहीं मिलना चाहते। हमारे रिश्ते में कोई खटास नहीं है, लेकिन यह अधिकारी कौन हैं, जो हमारे रिश्ते में गलतफहमी और समस्याएं पैदा कर रहे हैं? उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी अपील की कि वह यह जानने की कोशिश करें कि कौन अधिकारी उनके और सीएम के बीच झगड़ा उत्पन्न करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि मैं पिछले 45-50 साल से राजनीति कर रहा हूं, मुझे पता है कि ऐसी गड़बड़ियां कौन कर रहे हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने पर भी उनके सामने जनता की समस्याएं रखता हूं। अब मुख्यमंत्री को यह जांच करनी चाहिए कि उनके बीच हो रही समस्याओं के पीछे कौन अधिकारी जिम्मेदार हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





