अन्य

आगामी विधानसभा चुनाव में कोई मुकाबला नहीं, राजद बनाएगी सरकार: RJD नेता

jantaserishta.com
22 Jun 2024 8:53 AM IST
आगामी विधानसभा चुनाव में कोई मुकाबला नहीं, राजद बनाएगी सरकार: RJD नेता
x
पटना: राजद की दो दिनों की समीक्षा बैठक खत्म हो गई। बैठक खत्म होने के बाद राजद के वरिष्ठ नेता भाई वीरेंद्र ने कहा कि शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई है और सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी प्रकोष्ठ के लोगों को जिम्मेदारी मिली है। हम सभी लोग मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे।
भाई वीरेंद्र ने कहा कि 2024 या 2025 में भी चुनाव हो सकता है। हम लोग तैयार हैं। सभी कार्यकर्ता तैयार हैं। हमारी पार्टी भी तैयार है। कार्यकर्ताओं को सूचित किया गया है और टास्क दिया गया है। कभी भी चुनाव हो सकता है। हार पर हम लोग मंथन कर रहे हैं और हम अपने आधार वोट बैंक को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं।
बैठक के बाद राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राजद ए-टू-जेड की पार्टी है। समीक्षा बैठक में औरंगाबाद से सांसद अभय कुशवाहा को राजद संसदीय दल का नेता बनाया गया, जो दर्शाता है कि हमारी पार्टी सबको जोड़ने का काम कर रही है। इससे एक बहुत बड़ा संदेश गया है।
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने जो कहा है, उसे लागू करेंगे। आगामी विधानसभा चुनाव में कोई मुकाबला नहीं है। जो समीक्षा दो दिनों तक चली है, उसमें हमने पाया कि सबसे ज्यादा वोट हमारी पार्टी को मिला है। लेकिन, हम सीट ज्यादा नहीं ला पाए। इसके कारण की समीक्षा हुई। हम लोग काम करेंगे और 2025 में बिहार में सरकार बनाएंगे। पूरी बिहार की 14 करोड़ जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story