अन्य
भारतीय हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने पर गुरजंट सिंह के परिवार में खुशी का माहौल
jantaserishta.com
5 Aug 2024 8:46 AM IST

x
अमृतसर: पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। रविवार को हॉकी इंडिया ने ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। गुरजंट सिंह भी भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा हैं और उनके घर में खुशी का माहौल है।
गुरजंट के पिता बलदेव सिंह ने कहा, "भारतीय हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक में ग्रेट ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। इससे हम सभी बहुत खुश हैं। पिछली बार टीम को कांस्य पदक मिला था, और ईश्वर से कामना करता हूं कि इस बार इसका रंग बदलें। भारतीय टीम स्वर्ण पदक जीते। टीम ने बहुत मुश्किल मैच खेले हैं और जीत दर्ज की है।"
गुरजंट की मां सुखजिंदर कौर ने कहा कि, "बच्चे कड़ी मेहनत करें और इस बार गोल्ड मेडल लेकर आएं। उनको बहुत-बहुत बधाई देंगे। सेमीफाइनल में जाने से पूरा परिवार खुश है। हमें बहुत खुशी हो रही है कि हमारा बेटा ओलंपिक खेल रहा है।"
गुरजंट के चाचा ने कहा कि, "इस जीत से बहुत खुशी हो रही है। भतीजे ने इस घर और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ओलंपिक जाने से पहले गुरजंट ने वादा किया था कि इस बार पदक का रंग बदलेगा और वह गोल्ड मेडल जीत कर आएंगे। मैच बहुत मुश्किल था, लेकिन आखिर में हम जीत गए।"
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी के सेमीफाइनल में पहुंचने पर, गुरजंट के माता-पिता को गांव के लोग बधाई देने के लिए आ रहे हैं। भारत ने पेनल्टी शूट आउट में ग्रेट ब्रिटेन को 4-2 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
इस मौके पर हरमनप्रीत के कोच युदविंदर सिंह भी टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। युदविंदर सिंह ने कहा, "हम अपनी टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हैं। पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। श्रीजेश ने हर बार की तरह इस बार भी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हम सभी को उन पर गर्व है। हम यही दुआ कर रहे हैं कि भारतीय हॉकी टीम फाइनल में जगह बनाएं और गोल्ड जीते। मुझे हरमनप्रीत सिंह पर भी गर्व है, मैं उसे प्यार से अर्जुन बुलाता हूं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





