अन्य

युकी भांबरी और सुमित नागल की शिकायतों को सुलझाने की जरूरत है : रोहित राजपाल

jantaserishta.com
29 Jan 2025 8:53 AM IST
युकी भांबरी और सुमित नागल की शिकायतों को सुलझाने की जरूरत है : रोहित राजपाल
x
नई दिल्ली: भारतीय डेविस कप टीम के टीम के कप्तान रोहित राजपाल ने टोगो के खिलाफ मुकाबले के लिए युकी भांबरी और सुमित नागल के अनुपलब्ध रहने पर कहा है कि उनकी शिकायतों को सुलझाए जाने की जरूरत है। यह मुकाबला एक और दो फरवरी को यहां आर के खन्ना स्टेडियम में खेला जाना है।
राजपाल ने 'आईएएनएस' से विशेष बातचीत में कहा, “युकी और सुमित दोनों ही देश के लिए खेल चुके हैं। मुझे लगता है कि एआईटीए में कुछ लोगों के साथ उनकी कुछ शिकायतें हैं, जिन्हें सुलझाए जाने की जरूरत है। हम इस दिशा में काम कर रहे हैं।''
उन्होंने साथ ही कहा,''लेकिन मैं अभी भी मानता हूं कि, आप जानते हैं, मेरे कप्तान विजय अमृतराज से, हमारे मूल्य जो हमने पीढ़ियों को दिए हैं और जो मुझे दिए गए हैं, वह यह है कि, आप जानते हैं, आपका देश पहले आता है। अपने देश के लिए खेलने के लिए कोई शर्तें नहीं होती हैं। चाहे कुछ भी हो, आप सब कुछ छोड़कर अपने देश के लिए खेलने आते हैं।''
राजपाल ने कहा, ''मैं अपने खिलाड़ियों से यही उम्मीद करता हूं, और यही मेरे सीनियर्स ने भी मुझे सिखाया है। और मेरे परिवार ने भी। इसलिए उन मूल्यों को स्थापित करने की जरूरत है। हमें इन लड़कों को वापस लाने की जरूरत है, जो हमारे लिए खेलें। और मुझे उम्मीद है कि लड़के टीम में वापस आएंगे।”
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story