अन्य

दुनिया जानती है वैश्विक आतंकवाद का केंद्र कहां है : ट्रेन हाईजैक को लेकर पाकिस्तान के आरोप पर भारत

jantaserishta.com
15 March 2025 8:49 AM IST
दुनिया जानती है वैश्विक आतंकवाद का केंद्र कहां है : ट्रेन हाईजैक को लेकर पाकिस्तान के आरोप पर भारत
x
नई दिल्ली: भारत ने पाकिस्तान के इस आरोप को खारिज कर दिया है कि पड़ोसी देश में भड़की जातीय हिंसा के पीछे नई दिल्ली का हाथ है। विदेश मंत्रालय (एमईए) ने शुक्रवार को कहा पाकिस्तान को अपने अंदर झांकना चाहिए, दुनिया जानती है कि वैश्विक आतंकवाद का केंद्र कहां है।
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में कहा, "हम पाकिस्तान के निराधार आरोपों को दृढ़ता से खारिज करते हैं। पूरी दुनिया जानती है कि वैश्विक आतंकवाद का केंद्र कहां है। पाकिस्तान को अपनी आंतरिक समस्याओं और विफलताओं के लिए दूसरों पर उंगली उठाने और दोष मढ़ने के बजाय अपने अंदर झांकना चाहिए।"
सरकार की यह प्रतिक्रिया तब आई जब एक वरिष्ठ पाकिस्तानी अधिकारी ने भारत पर ‘आतंकवाद को प्रायोजित करने’ और अपने पड़ोसी देशों को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
दरअसल मंगलवार को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने क्वेटा से पेशावर की यात्रा के दौरान जाफर एक्सप्रेस को हाईजैक कर लिया था। सुरक्षाबलों और चरमपंथियों के बीच लगभग 30 घंटे तक चले संघर्ष चला।
पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि 300 यात्रियों को बचा लिया गया। सेना के प्रवक्ता ने कहा कि यात्रियों को बचाने के लिए चलाए गए उसके अभियान में 33 चरमपंथियों की मौत हो गई।
सेना के अनुसार, कुल 21 बंधकों और चार सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।
पाकिस्तान विदेश कार्यालय के प्रवक्ता शफकत अली खान ने कहा कि ट्रेन पर हमले में विदेशी ताकत के हाथ होने का आरोप लगाया हालांकि सीधे तौर पर भारत का नाम नहीं लिया गया। उन्होंने कहा कि विद्रोही ट्रेन की घेराबंदी के दौरान अफगानिस्तान में बैठे अपने आकाओं के संपर्क में थे।
प्रवक्ता से जब पूछा गया कि क्या पाकिस्तान ने बीएलए गतिविधि के लिए अतीत में भारत को दोषी ठहराने की अपनी नीति बदल दी है, तो उन्होंने कहा कि भारत के खिलाफ उसके आरोप आज भी कायम हैं।
पाकिस्तानी अधिकारी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "हमारी नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। और फिर, तथ्य नहीं बदले हैं...भारत पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद को प्रायोजित करने में शामिल है। मैं जिस बात का जिक्र कर रहा था, वह यह थी कि इस विशेष घटना में, हमारे पास अफगानिस्तान से कॉल किए जाने के सबूत हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story