अन्य

पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा मिलना चाहिए : वीरेंद्र सचदेवा

jantaserishta.com
12 Aug 2024 9:26 AM IST
पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा मिलना चाहिए : वीरेंद्र सचदेवा
x
नई दिल्ली: दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार पर रविवार को निशाना साधा। सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार के भ्रष्टाचार के कारण 13 साल के बच्चे की मौत करंट लगने से हुई है।
उन्होंने कहा कि बच्चे का कसूर सिर्फ इतना था कि वह क्रिकेट खेल रहा था, इसी दौरान गेंद उठाने के लिए गया तो वह करंट की चपेट में आ गया। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। यह पहली घटना दिल्ली में नहीं है। ऐसी घटनाएं दिल्ली में लगातार हो रही हैं। अरविंद केजरीवाल के भ्रष्टाचार के कारण कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। सचदेवा ने मांग की है कि दिल्ली सरकार पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये का मुआवजा दे।
वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, "दिल्ली में 13 साल के एक मासूम बच्चे की क्रिकेट खेलते हुए करंट लगने से मौत हो गई। इससे पहले गाजीपुर में एक मां-बेटा, पटेल नगर में एक यूपीएससी छात्र की करंट लगने से मौत हुई थी। इस बार भी कुछ नहीं बदलेगा, बस ब्लेम गेम चलेगा, जब तक लोग भूल ना जाएं। जनता की जान की कीमत कुछ नहीं है।"
दिल्ली पुलिस के अनुसार, शनिवार दोपहर 1.27 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना में एक लड़के की करंट लगने से मौत के बारे में बताया गया था।
मालूम हो कि इससे पहले दिल्ली में करंट लगने का एक और मामला सामने आया था। यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक छात्र की मौत पटेल नगर इलाके में करंट लगने से हुई थी। छात्र की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ था। भाजपा ने इस घटना पर भी केजरीवाल सरकार को घेरा था। बताया जा रहा है कि छात्र यूपी के गाजीपुर का रहने वाला था। बीते कई सालों से वह दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी कर रहा था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story