अन्य

सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति का तीसरा पूर्णाधिवेशन समाप्त

jantaserishta.com
11 March 2025 8:44 AM IST
सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति का तीसरा पूर्णाधिवेशन समाप्त
x
बीजिंग: चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) की 14वीं राष्ट्रीय समिति के तीसरे पूर्णाधिवेशन का समापन समारोह सोमवार सुबह नौ बजे पेइचिंग में आयोजित हुआ।
चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव, राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग समेत पार्टी और सरकार के नेताओं ने इसमें भाग लिया।
समापन समारोह में निम्न प्रस्ताव और रिपोर्ट पारित की गईं, यानी कि स्थायी समिति की कार्य रिपोर्ट के बारे में सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति के तीसरे पूर्णाधिवेशन का प्रस्ताव, सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति के दूसरे पूर्णाधिवेशन के बाद मसौदा कार्य स्थिति की रिपोर्ट के बारे में सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति के तीसरे पूर्णाधिवेशन का प्रस्ताव, सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति के तीसरे पूर्णाधिवेशन में मसौदा समीक्षा स्थिति के बारे में सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति के मसौदा आयोग की रिपोर्ट और सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति के तीसरे पूर्णाधिवेशन का राजनीतिक प्रस्ताव।
बताया जाता है कि 4 मार्च को सीपीपीसीसी की 14वीं राष्ट्रीय समिति के तीसरे पूर्णाधिवेशन का उद्घाटन होने के बाद 34 क्षेत्रों के 2,000 से अधिक सदस्यों ने गहन रूप से विचार-विमर्श किया और सहमति कायम की।
5 मार्च तक कुल 5,890 मसौदे प्रस्तुत किए गए। कार्य नियम के अनुसार, समीक्षा के बाद 5,002 मामले पेश किए गए, 262 मामलों को मिला दिया गया और 626 मामलों को राय और सुझावों में बदल दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story