अन्य
वर्ष 2024 में चीनी मीडिया के दस सबसे प्रचलित शब्द जारी
jantaserishta.com
10 Dec 2024 8:29 AM IST

x
बीजिंग: चीनी राष्ट्रीय भाषा संसाधन निगरानी और अध्ययन केंद्र ने हाल ही में वर्ष 2024 में चीनी मीडिया के दस सबसे प्रचलित शब्द जारी किए। ये दस शब्द हैं- नई किस्म वाली उत्पादक शक्ति, कृत्रिम बुद्धिमत्ता, नैतिक शिक्षा, पेरिस ओलंपिक, वैश्विक दक्षिण, चीन की यात्रा, ट्रेड-इन, कम ऊंचाई वाली अर्थव्यवस्था, भावी व्यवसाय और नए पेशे।
दस सबसे प्रचलित शब्द जारी करने के साथ राष्ट्रीय भाषा संसाधन निगरानी और अध्ययन केंद्र ने उन शब्दों का व्याख्यान भी किया।
उदाहरण के लिए नई किस्म वाली उत्पादक शक्ति नए युग में प्रगतिशील उत्पादक शक्ति का ठोस प्रतिबिंब है और चीनी आर्थिक व सामाजिक गुणवत्ता-विकास का अनिवार्य परिणाम है। परंपरागत उत्पादक शक्ति की तुलना में नई किस्म वाली उत्पादक शक्ति तकनीकों, नवाचार व कुशलता पर अधिक ध्यान देती है, जो आर्थिक विकास में अधिक स्मार्ट, ग्रीन और उच्च अंत का रूझान दर्शाता है।
परिचय के अनुसार चीनी मीडिया के दस सबसे प्रचलित शब्द राष्ट्रीय भाषा संसाधन निगरानी और अध्ययन केंद्र के डेटाबेस के आधार पर भाषा सूचना तकनीकों का उपयोग कर चुने गए हैं। दस सबसे प्रचलति शब्द जारी करने की गतिविधि राष्ट्रीय भाषा संसाधन निगरानी और अध्ययन केंद्र, वाणिज्यिक प्रेस और सिन्हुआ नेटवर्क द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित वर्ष 2024 चीनी भाषा का सार नाम कार्यक्रम का एक भाग है।
बाद में वार्षिक दस सबसे प्रचलित साइबर शब्द, वार्षिक दस नए शब्द और वार्षिक शब्द भी जारी किए जाएंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





