अन्य

भारत व रूस के बीच अभ्यास ‘इंद्र’ का दूसरा चरण बंगाल की खाड़ी में

jantaserishta.com
31 March 2025 8:46 AM IST
भारत व रूस के बीच अभ्यास ‘इंद्र’ का दूसरा चरण बंगाल की खाड़ी में
x
नई दिल्ली: भारत और रूस की नौसेनाएं एक महत्वपूर्ण नौसैनिक द्विपक्षीय अभ्यास कर रही हैं। यह नौसैनिक द्विपक्षीय अभ्यास ‘इंद्र’ सामरिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। अभ्यास का पहला चरण रविवार को संपन्न हो गया। इसके बाद अब दूसरा चरण यानी समुद्री चरण, सोमवार 31 मार्च से बंगाल की खाड़ी में शुरू होने जा रहा है।
बंगाल की खाड़ी में होने वाले इस समुद्री चरण में दोनों देशों की नौसेना कई तरह के नौसैनिक अभ्यास करने जा रही है। इनमें सामरिक युद्धाभ्यास, आधुनिक हथियारों द्वारा लाइव फायरिंग, एंटी-एयर ऑपरेशन, हेलीकॉप्टर क्रॉस-डेक लैंडिंग और सी-राइडर्स का परस्पर आदान-प्रदान शामिल है। इस अभ्यास में रूसी नौसेना के जहाज पेचंगा, रेज्की और अलदार त्सिडेंझापोव के साथ-साथ भारतीय नौसेना के जहाज राणा, कुथार और समुद्री गश्ती विमान पी81 हिस्सा ले रहे हैं।
भारत व रूस के बीच हो रहा यह द्विपक्षीय अभ्यास ‘इंद्र’, शुक्रवार 28 मार्च से भारत में शुरू हो चुका है। यह अभ्यास दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि अभ्यास ‘इंद्र’ दोनों नौसेनाओं के बीच दीर्घकालिक रणनीतिक संबंधों का प्रतीक है। यह अभ्यास समुद्री सहयोग का प्रतीक बन गया है, जो दोनों देशों की नौसेना की अंतर-संचालन क्षमता और परिचालन संबंधी तालमेल को बढ़ाने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह भारत-रूस द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास इंद्र का 14वां संस्करण है। रक्षा मंत्रालय का कहना है कि यह सैन्य अभ्यास दोनों देशों के बीच स्थायी समुद्री साझेदारी की आधारशिला है। फिलहाल पहला चरण चेन्नई में हो रहा था। दो चरणों वाला यह अभ्यास 28 मार्च से शुरू हुआ था और 2 अप्रैल 2025 तक जारी रहेगा।
भारत-रूस द्विपक्षीय नौसैनिक अभ्यास का बंदरगाह चरण 28 से 30 मार्च तक चेन्नई में हुआ है। अब समुद्री चरण 31 मार्च से 2 अप्रैल, 2025 तक बंगाल की खाड़ी में आयोजित किया जाना है। हार्बर चरण में, विषयवस्तु विशेषज्ञ आदान-प्रदान, खेल कार्यक्रम और दोनों नौसेनाओं के कर्मियों के बीच प्री-सेल ब्रीफिंग शामिल रहीं। इन अभ्यासों और बातचीत का उद्देश्य भारत व रूस नौसेना के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाना, मैत्री संबंधों को मजबूत करना तथा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों को मजबूत करना है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story