अन्य
‘द साबरमती रिपोर्ट’ फेम राशि खन्ना ने शिव नगरी काशी में मनाया जन्मदिन, बोलीं- 'हर हर महादेव'
jantaserishta.com
1 Dec 2024 8:18 AM IST

x
मुंबई: ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फेम अभिनेत्री राशि खन्ना ने अपना जन्मदिन शिवनगरी काशी में मनाया। अभिनेत्री ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ गंगा आरती भी की, जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है।
जन्मदिन की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर ‘द साबरमती रिपोर्ट’ अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, “मैं अपना जन्मदिन शाश्वत नगरी काशी में मना रही हूं और यहां ईश्वर की भक्ति में डूबी हूं, जहां समय भी थम जाता है और आत्माएं शांति पाती हैं। बहुत आभारी हूं, हर हर महादेव।“
राशि खन्ना ने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह भक्ति भाव में डूबी नजर आ रही हैं। काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही वह गंगा आरती करती नजर आ रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री नमो घाट भी पहुंचीं और आनंद के पल वहां पर बिताती नजर आईं।
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड में अपने शानदार अभिनय से एक अलग मुकाम पर पहुंची राशि की तस्वीरों को उनके प्रशंसक काफी पसंद कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “हर हर महादेव, राशि मैम।” एक अन्य ने लिखा, “आपको जन्मदिन की बहुत बधाई, महादेव कृपा करें।” दूसरे ने लिखा, “बाबा आप पर कृपा करें।“
इस बीच राशि खन्ना के काम की बात करें तो वह अपनी हालिया रिलीज ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की सफलता से बेहद खुश हैं। गुजरात के गोधरा कांड पर बनी फिल्म को देश के कई राज्यों में टैक्स फ्री कर दिया गया है। दर्शकों से ढेर सारा प्यार पा रही ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को उत्तर प्रदेश के साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात में भी टैक्स फ्री किया जा चुका है
फिल्म में राशि खन्ना के साथ लीड रोल में विक्रांत मैसी और रिद्धि डोगरा हैं। 'द साबरमती रिपोर्ट' का निर्देशन रंजन चंदेल ने किया है। 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





