अन्य

व्यक्ति की गला रेतकर हत्या करने वाला गिरफ्तार

jantaserishta.com
6 Sept 2024 8:27 AM IST
व्यक्ति की गला रेतकर हत्या करने वाला गिरफ्तार
x
ग्रेटर नोएडा: ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस को गुरुवार सुबह सड़क पर एक शव पड़ा मिला और शाम को पुल‍िस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को मुठभेड़ के बाद ग‍िरफ्तार कर ल‍िया। आरोपी की पहचान उमेश के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया क‍ि पांच सितंबर को थाना सूरजपुर पुलिस 130 मीटर रोड देवला पंछी विहार कट पर चेक‍िंंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति आता द‍िखा। उसे रोकने का प्रयास किया, तो वह भागने लगा। इस पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया, तो उसने पुलिस टीम पर फायर कर दिया और सर्विस रोड से डी पार्क की तरफ मोटरसाइकिल से भागने लगा।
पुलिस ने उसका पीछा जारी रखा, तो उसने दोबारा फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की तो पैर में गोली लगने से आरोपी उमेश घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, दो ज‍िंंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस और घटना में इस्तेमाल एक मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस की पूछताछ में पता चला क‍ि बरामद मोटरसाइकिल थाना सूरजपुर इलाके में गुरुवार सुबह हुई हत्या में इस्‍तेमाल की गई थी। घटना में पिछली रात संतोष उर्फ कालू नाम के व्यक्ति की गला रेत के हत्या की गई थी। पुलिस ने बताया कि उमेश ने ही संतोष उर्फ कालू नाम के व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को सड़क पर फेंक दिया था। उसके बाद वह फरार हो गया था। सुबह राहगीरों ने जब शव को देखा, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story