अन्य
जो पार्टी स्वच्छ सरकार देने का वादा करती रही है, उसे अपने 40 प्रतिशत उम्मीदवार बदलने पड़े : अरुण भारती
jantaserishta.com
5 Feb 2025 8:10 AM IST

x
नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद अरुण भारती ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के संदर्भ में विश्वास व्यक्त किया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने बताया कि देवली विधानसभा सीट, जो गठबंधन के तहत लोजपा (आर) को मिली है, में वह उम्मीदवार दीपक तंवर के समर्थन में लगातार प्रचार कर रहे हैं।
अरुण भारती ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी स्वच्छ सरकार देने का वादा करती रही है, उसे अपने 40 प्रतिशत उम्मीदवार बदलने पड़े हैं, जो उनकी कथनी और करनी में अंतर को दर्शाता है।
उन्होंने कहा, "दिल्ली में एनडीए की सरकार बन रही है। हम लोग लगातार देवली विधानसभा में गठबंधन के तहत प्रचार कर रहे थे। आम आदमी पार्टी, जो साफ-सुथरी सरकार देने का वादा करती रही है, को भी 40 प्रतिशत उम्मीदवार बदलने पड़े हैं, जो इस बात को दर्शाता है कि उनकी सरकार कितनी साफ-सुथरी है।"
उन्होंने आगे कहा, "देवली विधानसभा की जनता की मांगें बहुत मूलभूत हैं - उन्हें पानी, सड़क और केंद्रीय योजनाओं का फायदा चाहिए। राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बने हैं। इन सब चीजों के लिए जनता बदलाव चाहती है। मुझे लगता है कि कल जब वोटिंग होगी, तो जनता का पूरा आशीर्वाद और प्यार हमारे उम्मीदवार को मिलेगा, और वह जबरदस्त मार्जिन से चुनाव जीतेंगे।"
सांसद ने विश्वास जताया कि मतदान के दौरान देवली की जनता का आशीर्वाद और समर्थन उनके उम्मीदवार को मिलेगा।
गौरतलब है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 68 सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं, जबकि दो सीटें सहयोगी दलों जदयू और लोजपा (रामविलास) के लिए छोड़ी हैं। जदयू बुराड़ी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही है और लोजपा (रामविलास) देवली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





