अन्य

किसान नेताओं और केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच अगली वार्ता चार मई को : सरवन सिंह पंढेर

jantaserishta.com
20 March 2025 8:28 AM IST
किसान नेताओं और केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच अगली वार्ता चार मई को : सरवन सिंह पंढेर
x
चंडीगढ़: पंजाब के चंडीगढ़ में किसान नेताओं और केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल के बीच बुधवार को वार्ता हुई। यह वार्ता काफी सकारात्मक रही है। इस वार्ता में एमएसपी का मुद्दा उठाया गया है। किसानों की मांगों को लेकर अब अगली वार्ता चार मई को होगी। इस वार्ता के बारे में किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार किसानों की मांगों को पूरा करेगी।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने बताया कि बैठक में सकारात्मक चर्चा हुई। जिसमें सरकार ने अपना रुख पेश किया, जबकि हमने किसानों की चिंताओं को सामने रखा। आखिरी घंटे में हमने सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या वह एमएसपी के लिए कानूनी गारंटी लागू करने का इरादा रखती है। केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल की ओर से जवाब में आया कि उनकी मंशा है। हमने पूछा तो फिर रुकावट क्यों है। उन्होंने बोला है हमारे सामने बहुत सी मुश्किलें आ जाएंगी। हालांकि, हमने उनसे रुख स्पष्ट करने के लिए कहा है। इसलिए सभी दिक्कतों को दूर करने के लिए अगली मीटिंग चार मई की रखी गई है। हमें आश्वासन मिला है कि अगली वार्ता में कुछ सुखद हल जरूर निकलेगा।
दूसरी ओर शंभू बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एक दर्जन से ज्यादा एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और बुलडोजर तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। इस पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि हम कहना चाहते हैं कि हमें मारे बिना यहां से मोर्चा खाली नहीं हो सकता है। हम पंजाब, हरियाणा के किसानों से कहना चाहते हैं कि एक-एक ट्रॉली यहां लेकर आ जाओ, यह मसला किसी न किसी ओर जाएगा। अंतिम सांस तक लड़ेंगे। सरकार बड़ी है, लेकिन जनता से बड़ी नहीं हो सकती है।
किसानों के साथ वार्ता के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा किसान संगठन के प्रतिनिधियों के साथ सद्भावपूर्ण वातावरण में बहुत उद्देश्यपूर्ण और सकारात्मक चर्चा हुई है। चर्चा जारी रहेगी, अगली बैठक 4 मई को होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story