अन्य
बिहार में नई सरकार नीतीश कुमार के रास्ते पर ही चलेगी: विजय चौधरी
jantaserishta.com
15 April 2026 12:28 PM IST

x
पटना: भाजपा के नेता सम्राट चौधरी बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ जदयू के विजय कुमार चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
मंत्री पद की शपथ लेने के बाद उन्होंने साफ तौर पर कहा कि नई सरकार जो बनी है, वह नीतीश मॉडल पर ही चलेगी और उनके बताए रास्ते पर आगे बढ़ेगी। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मंत्री बनाए जाने पर नीतीश कुमार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के विश्वास के कारण ही आज ये पद मिल रहा है। जैसे नीतीश कुमार के साथ मिलकर हम लोगों ने ईमानदारी से बिहार की सेवा की, वैसे ही हम आगे बढ़ेंगे।
उन्होंने कहा, "आने वाले समय में नीतीश कुमार ने जिस तरह बिहार को एक मॉडल की तरह बढ़ाया है, उसी रास्ते पर नई सरकार भी आगे बढ़ेगी। जो उनके रास्ते हैं, उनके कार्यक्रम हैं, उनके तरीके हैं, उनकी कार्यशैली है, उसी पर चलना हम लोगों का काम है।"
उन्होंने नीतीश मॉडल और भाजपा मॉडल चलने से जुड़े एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि इसमें फर्क नहीं है। अभी तक जो नीतीश मॉडल था, उसमें भाजपा भी थी। इसलिए फर्क नहीं है। बिहार का मॉडल है, जिसमें भाजपा भी है, जदयू भी है और अन्य तीन दल भी हैं। वही मॉडल चलेगा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दूसरा नहीं हो सकता है। उनकी जो सोच थी, उनके जो काम करने का तरीका था, वह अद्भुत था। हम लोग उनके साथ रहकर उनसे सीखा है। उसे लेकर आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी कहा है कि नीतीश कुमार ने जो बिहार के विकास के लिए नीतियां और कार्यक्रम बनाए हैं, उसी पर हम आगे बढ़ेंगे। इसलिए कोई कन्फ्यूजन नहीं है। इसके अलावा जदयू के नेता बिजेन्द्र प्रसाद यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ली है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





