अन्य
मुद्दों से ध्यान भटकानें के लिए सरकार ने एजेंसियों को किया सक्रिय : प्रमोद तिवारी
jantaserishta.com
17 April 2025 5:03 PM IST

x
नई दिल्ली: कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई और वक्फ संशोधन कानून को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति और रॉबर्ट वाड्रा से गुरुग्राम लैंड डील मामले में लगातार तीसरे दिन हुई पूछताछ पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी गांधी परिवार और कांग्रेस के प्रति नफरत के चलते केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।
प्रमोद तिवारी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले में जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वे आधारहीन हैं। उन्होंने कहा कि "अनुच्छेद 25 के तहत गठित यंग इंडिया संस्था से कोई लाभ नहीं लिया जा सकता। कांग्रेस पार्टी ने स्वयं नेशनल हेराल्ड को 90 करोड़ रुपये की सहायता दी थी।"
उन्होंने कहा कि बीजेपी का यह अभियान पूरी तरह दुर्भावनापूर्ण है और इसका मकसद केवल मुद्दों से ध्यान भटकाना है। उनके अनुसार, सरकार महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं से घिरी हुई है, जिनका समाधान नहीं होने के कारण अब यह साम्प्रदायिक और व्यक्तिगत हमलों की राजनीति कर रही है।
ईडी और सीबीआई की भूमिका पर सवाल उठाते हुए तिवारी ने कहा कि इन एजेंसियों को विपक्षी नेताओं के खिलाफ टूल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि "देश में हर तरफ असंतोष है। मजदूर, किसान, युवा हर वर्ग नाराज है, और सरकार इसे छिपाने के लिए ऐसे मामलों को उछाल रही है। सरकार ऐसे मुद्दों को इसलिए उछाल रही है, ताकि देश के लोग महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सवाल न पूंछें।"
वक्फ संशोधन कानून पर बोलते हुए प्रमोद तिवारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणियां की हैं, वे वही बातें हैं जो कांग्रेस ने पहले ही संसद में बहस के दौरान रखी थीं। उन्होंने कहा कि "हमें पूरी उम्मीद है कि सुप्रीम कोर्ट अनुच्छेद 25 और 26 के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए सख्त रुख अपनाएगा।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





