अन्य

शांगहाई से हांगकांग जाने वाली सी919 की पहली उड़ान हांगकांग पहुंची

jantaserishta.com
2 Jan 2025 8:42 AM IST
शांगहाई से हांगकांग जाने वाली सी919 की पहली उड़ान हांगकांग पहुंची
x
बीजिंग: चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस ने बुधवार को शांगहाई के होंगछ्याओ से हांगकांग जाने वाली एमयू 721 उड़ान भरने के लिए सी919 का उपयोग किया। पहली उड़ान हांगकांग के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच गई है। इससे जाहिर है कि चीन द्वारा निर्मित बड़े विमान की क्षेत्रीय मार्गों पर निर्धारित वाणिज्यिक उड़ान शुरू हो चुकी है।
1 जनवरी 2025 से चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस के सी919 विमान की शांगहाई के होंगछ्याओ से हांगकांग जाने वाली निर्धारित वाणिज्यिक उड़ान दिन में एक बार संचालित होगी। विमान संख्या एमयू 721 और एमयू 722 है। हांगकांग नौवां शहर बन गया है, जहां चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस का सी919 विमान नियमित रूप से वाणिज्यिक उड़ान संचालित करता है।
बताया जाता है कि यह चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस और चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) द्वारा लॉन्च विशेष उड़ान है। इस सी919 विमान पर चमकदार चीनी लाल का विशेष डिजाइन दिखता है। अब तक चाइना ईस्टर्न एयरलाइंस सबसे अधिक सी919 वाली और सबसे बड़ी संख्या में सी919 के सामान्य विमानन गंतव्य वाली एयरलाइन है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story