अन्य
फिल्म "न चा 2" चीनी संस्कृति को दुनिया भर में ले जाती है
jantaserishta.com
16 Feb 2025 8:38 AM IST

x
बीजिंग: हाल ही में, चीनी एनिमेटेड फिल्म "न चा 2" की बॉक्स ऑफिस कमाई 10 अरब युआन से अधिक हो गई, जिसने चीनी फिल्म इतिहास में एक नया बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड बनाया। इस फिल्म की सफलता न केवल एनीमेशन के क्षेत्र में एक बड़ी छलांग है, बल्कि चीन के सांस्कृतिक आत्मविश्वास का भी प्रतिबिंब है। अपनी अनूठी कथा शैली और गहन सांस्कृतिक अर्थों के साथ, "न चा : द डेविल चाइल्ड कम्स इनटू द वर्ल्ड" ("न चा 2") यह साबित करता है कि चीनी कहानियां दुनिया भर के दर्शकों के दिलों को छू सकती हैं।
जैसे-जैसे चीनी फिल्म बाजार का विस्तार जारी है और इसका अंतर्राष्ट्रीय प्रभाव बढ़ रहा है, फिल्म "न चा 2" की सफलता वैश्विक स्तर पर चीनी फिल्मों की प्रतिस्पर्धात्मकता को प्रदर्शित करती है। चीनी संस्कृति का वैश्विक प्रभाव अब आत्म-प्रशंसा तक सीमित नहीं है, बल्कि विश्व को इसके समृद्ध आख्यान का आनंद लेने के लिए आमंत्रित करता है। जहां पश्चिमी फिल्म स्टूडियो चीनी किंवदंतियों का दोहन कर रहे हैं, वहीं फिल्म "न चा 2" ने अपने अनूठे आकर्षण के साथ यह साबित कर दिया है कि चीनी पौराणिक कथाओं की कहानी को चीनी लोगों से बेहतर कोई नहीं बता सकता।
"न चा 2" की सफलता चीनी एनीमेशन उद्योग की रचनात्मकता को एकजुट करने और कलात्मक अभिव्यक्ति की सीमाओं को आगे बढ़ाने की क्षमता को प्रदर्शित करती है। यह फिल्म न केवल चीनी संस्कृति का उत्सव है, बल्कि कहानी सुनाने की शक्ति का भी प्रमाण है। जैसे-जैसे चीन का सांस्कृतिक प्रभाव बढ़ता जा रहा है, "न चा 2" जैसी फिल्में न केवल दर्शकों का मनोरंजन करती हैं, बल्कि विभिन्न संस्कृतियों के बीच एक सेतु की तरह चीन और दुनिया को बेहतर ढंग से जोड़ती हैं।
फिल्म "न चा 2" की सफलता चीनी एनीमेशन की जीत और चीन के सांस्कृतिक आत्मविश्वास का प्रतिबिंब है। इससे यह साबित होता है कि चीनी कहानियां दुनियाभर के दर्शकों को आकर्षित कर सकती हैं। चीन का सांस्कृतिक प्रभाव बढ़ता जा रहा है, उम्मीद है कि "न चा 2" जैसी और अधिक फिल्में वैश्विक दर्शकों के लिए और अधिक अद्भुत चीनी कहानियां लेकर आएंगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





