अन्य

शीत्सांग के पहले बड़े जलविद्युत स्टेशन की बिजली उत्पादन मात्रा 20 अरब किलोवाट घंटे से अधिक

jantaserishta.com
24 April 2025 8:49 AM IST
शीत्सांग के पहले बड़े जलविद्युत स्टेशन की बिजली उत्पादन मात्रा 20 अरब किलोवाट घंटे से अधिक
x
बीजिंग: शीत्सांग के शान्नान शहर की च्याछा काउंटी में त्सांगमू जलविद्युत स्टेशन ने 20 अरब किलोवाट घंटे से अधिक विद्युत उत्पादन हासिल किया और यह 3,800 से अधिक दिनों से सुरक्षित रूप से संचालित हो रहा है।
त्सांगमू जलविद्युत स्टेशन शीत्सांग का पहला बड़े पैमाने का जलविद्युत स्टेशन है, जिसकी कुल स्थापित क्षमता 5,10,000 किलोवाट है। 2015 के अक्टूबर में इसे पूरी तरह से चालू कर दिया गया। यह शीत्सांग के बिजली विकास के इतिहास में एक ऐतिहासिक परियोजना है, जो 1 लाख किलोवाट से 5 लाख किलोवाट तक पहुंच गई है।
त्सांगमू जलविद्युत स्टेशन ने चीन के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर जलविद्युत स्टेशनों के निर्माण और संचालन के लिए बहुमूल्य अनुभव को संचित किया है। स्टेशन के पूरा होने और चालू होने के बाद, शीत्सांग पावर ग्रिड की सुरक्षा और स्थिरता के स्तर और बिजली गारंटी क्षमता में काफी सुधार हुआ, जिससे उस समय शीत्सांग में उच्च लागत वाली ईंधन से चलने वाली बिजली आपूर्ति और वसंत व सर्दी में बिजली की कमी की स्थिति को बहुत हद तक कम किया गया और साथ ही तिब्बती बिजली के बाहरी संचरण को साकार करने में मदद मिली है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story