अन्य
'नेहरू खानदान का डीएनए खराब, डीएनए की जांच होनी चाहिए' : साध्वी प्राची
jantaserishta.com
13 Sept 2024 8:32 AM IST

x
शाहजहांपुर: बेबाक बयानों के लिए जाने जानी वाली साध्वी प्राची ने एक बार फिर से अपनी तीखी टिप्पणियों से सबको चौंका दिया है। गुरुवार को हरिद्वार से लखनऊ जाते समय शाहजहांपुर के एक होटल में अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों से कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के डीएनए पर भी सवाल उठाया।
साध्वी प्राची ने कहा, "नेहरू खानदान का डीएनए खराब है, उनके डीएनए की जांच होनी चाहिए। मुझे उनकी बुद्धि पर अफसोस होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा से उनका विरोध हो सकता है, लेकिन वे हिंदुस्तान के विरोध में खड़े हो जाते हैं।"
विश्व हिंदू परिषद को आतंकवादी संगठन बताने वाले तौकीर रजा की भाषा पर साध्वी प्राची ने सख्त नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, "विश्व हिंदू परिषद पर आतंकवादी संगठन होने का आरोप लगाना निंदनीय है। तौकीर रजा की भाषा अशोभनीय है। हिंदू संगठनों के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करना गलत है। हिंदुस्तान में गृहयुद्ध कराने की साजिश रची जा रही है। कभी देवबंदी तो कभी बरेलवी कर रहे हैं। तौकीर रजा भूल रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में योगी (आदित्यनाथ) बैठे हैं। सरकार को इस पर गौर करना चाहिए और साजिश को रोकने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए।"
जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून 2021 में ही आना चाहिए था, लेकिन सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया। देश में हिंदुओं पर हमले बढ़ रहे हैं और भारत में भी बांग्लादेश जैसी घटनाओं की धमकी दी जा रही है।
साध्वी प्राची ने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि एनकाउंटर में मुस्लिमों को टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपराध बढ़ने के पीछे बुद्धिजीवी वर्ग, कोर्ट और राजनेता जिम्मेदार हैं। जब तक अपराधियों को संरक्षण देने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, हिंदुस्तान में शांति नहीं हो सकती।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





