अन्य
पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश ऐतिहासिक फैसलों का बनेगा गवाह: विजय सिन्हा
jantaserishta.com
6 Jun 2024 3:38 PM IST

x
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने विपक्ष पर फिर से निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनादेश दिया है। तीसरी बार वह पीएम पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश ऐतिहासिक फैसलों का गवाह बनेगा।
उन्होंने कहा कि पूरे देश के अंदर विपक्ष के लोगों ने संविधान और आरक्षण को लेकर भ्रम फैलाया, इसके बावजूद देश की जनता ने जनादेश प्रधानमंत्री मोदी को दिया। विपक्ष संविधान को अपमानित करने का काम करता है। इनके नेता संवैधानिक संस्थाओं का अपमान करते हुए संविधान के विरुद्ध कार्य करते हैं। आज वो संविधान की बात कर रहे हैं? इन लोगों की हालत चोर मचाए शोर वाली बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान इन्होंने एक माहौल बनाने और लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया। उसके बाद भी देश की जनता ने जनादेश प्रधानमंत्री मोदी को दिया। हम बिहार की जनता और देशवासियों का आभार जताते हैं। पीएम मोदी के तीसरे कार्यकाल में देश ऐतिहासिक निर्णय का गवाह बनेगा, जिसे देश की जनता महसूस कर रही है।
चुनाव के दौरान सीटों के नुकसान पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि चुनाव के कई पहलू होते हैं। नकारात्मक वातावरण बहुत तेजी से फैलता है, वहीं सकारात्मक वातावरण को पहुंचने में समय लगता है। सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





