अन्य

कृषि में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा देश, फर्टिलाइजर की कमी दूर करने पर मंथन: मांगीलाल जाट

jantaserishta.com
15 April 2026 9:47 AM IST
कृषि में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा देश, फर्टिलाइजर की कमी दूर करने पर मंथन: मांगीलाल जाट
x
नई दिल्ली: केंद्र सरकार के कृषि सचिव डॉ. मांगीलाल जाट ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है लेकिन हाल के दिनों में फर्टिलाइजर की कमी को लेकर चिंता है। उन्होंने कहा कि सरकार सॉइल हेल्थ कार्ड के इस्तेमाल को बेहतर बनाने और ऑर्गेनिक रिसोर्स की बेहतर रीसाइक्लिंग को बढ़ावा देने पर फोकस कर रही है ताकि निर्भरता कम हो और इस समस्या का समाधान हो सके।
उन्होंने कहा कि मौजूदा वक्त में 33 मिलियन टन उर्वरक का उपयोग बढ़ गया है। उर्वरक ज्यादातर आयात किया जाता है। एक तरफ आत्मनिर्भरता की बात की जाती है, तो दूसरी ओर ज्यादातर उर्वरक आयात किया जा रहा है; ऐसे में आत्मनिर्भरता कैसा आएगी? इसी को ध्यान में रखते हुए हम काफी समय से इसे लेकर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक ही दिशा में जाने से आत्मनिर्भरता नहीं आ सकती। उसके लिए विस्तृत रणनीति बनानी होगी।
उन्होंने कहा कि शॉर्ट कर्म, मीडियम टर्म और लॉन्ग टर्म के लिए रणनीति बनानी होगी। जिससे कि स्टेप बाई स्टेप हम आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ें। इसी की ध्यान में रखते हुए नेशनल एकेडमी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज (एमएएएस) की ओर से मंथन किया गया। जिसमें अलग-अलग सेक्टर्स के विद्वान मौजूद थे और किसान संगठनों के लोग भी इस मंथन में शामिल हुए। उनके साथ चर्चा की गई।
उन्होंने बताया कि मंथन में रणनीति पर फोकस किया गया। भारत सरकार ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड पर काफी फोकस किया। पीएम मोदी ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड का एक मिशन लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड का यूज करते हुए फर्टिलाइज का यूज करने पर जोर दिया गया।
उन्होंने कहा कि एआई और तकनीक का सहारा लेने पर जोर दिया गया। चावल, गेहूं सहित चार-पांच फसलों में फर्टिलाइजर का ज्यादा उपयोग किया जाता है। ऐसे में धान और कुछ अन्य फसलों का डायवर्सिफिकेशन अगर पल्सेज और ऑयल सीड के करेंगे तो ऑयल सीड पल्सेज में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे। दूसरा, इन फसलों में केमिकल फर्टिलाइजर का उपयोग काफी कम होता है। ऐसे में जो दूसरी फसलों में फर्टिलाइजर यूज किया जा रहा है, उसकी लोड सेटिंग होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story