अन्य

चीनी राज्य परिषद ने 2024 राष्ट्रीय “दो सत्र” को प्रस्तुत सभी प्रस्ताव और सुझाव समय से पूरे किए

jantaserishta.com
1 March 2025 8:40 AM IST
चीनी राज्य परिषद ने 2024 राष्ट्रीय “दो सत्र” को प्रस्तुत सभी प्रस्ताव और सुझाव समय से पूरे किए
x
बीजिंग: 2024 में चीनी राज्य परिषद के विभिन्न विभागों ने चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा (एनपीसी) प्रतिनिधियों के 8,783 सुझावों और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (सीपीपीसीसी) सदस्यों के 4,813 प्रस्तावों को संभाला, जो सुझावों और प्रस्तावों की कुल संख्या का क्रमशः 95.1% और 96.1% है। ये सभी समय पर पूरे हो गए हैं। प्रतिनिधियों और सदस्यों ने कार्य पर संतोष व्यक्त किया।
शुक्रवार को चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय द्वारा आयोजित राज्य परिषद की नियमित नीति की न्यूज ब्रीफिंग में यह जानकारी मिली।
इसके अनुसार, नागरिक मामलों के मंत्रालय, वित्त मंत्रालय, प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय, आवास और शहरी-ग्रामीण विकास मंत्रालय और अन्य विभागों ने एनपीसी के प्रतिनिधियों के सुझावों और सीपीपीसीसी के सदस्यों के प्रस्तावों के निपटान के काम की स्थिति का परिचय दिया।
चीनी राज्य परिषद सूचना कार्यालय की प्रवक्ता ने कहा कि राज्य परिषद के विभिन्न विभागों ने सुझावों और प्रस्तावों के निपटान को एक प्रमुख वार्षिक विशेष कार्य बना दिया है, जिससे सुझावों और प्रस्तावों के निपटान की गुणवत्ता और दक्षता में और सुधार को बढ़ावा दिया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story