अन्य

'जाति प्रमाण पत्र का ठेला, उनकी जन्म कुंडली का झमेला बन गया', विपक्ष पर बरसे मुख्तार अब्बास नकवी

jantaserishta.com
2 Aug 2024 8:39 AM IST
जाति प्रमाण पत्र का ठेला, उनकी जन्म कुंडली का झमेला बन गया, विपक्ष पर बरसे मुख्तार अब्बास नकवी
x
नई दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने 'जिसकी जाति का पता नहीं, वह गणना की बात करता है' वाला बयान दिया। उनके इस बयान पर सियासी घमासान जारी है। इसी घमासान में अब भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी की एंट्री हुई है। जाति को लेकर वह विपक्ष पर बरसे हैं।
मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोगों की जाति प्रमाण पत्र का ठेला उनकी जन्म कुंडली का झमेला बनता जा रहा है। उनकी जन्म कुंडली का झमेला बन जाए तो इसी तरह का हुड़दंग और हंगामा दिखाई देगा। विपक्ष की आदत हो गई है कि वह कुल्हाड़ी पैर पर नहीं मार रहे हैं, वो अपना पैर कुल्हाड़ी पर मार रहे हैं।
कांग्रेस पर शायराना अंदाज में हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि अभी बिना शतक के उनकी इतनी शरारत है। उनकी हालत यही है कि जरा सा जनता ने क्या नवाजा कि आगे बैठे हो पहली सफ़ में, तुम्हारा लहजा बता रहा है कि तुम्हारी दौलत नई-नई है। बिना शतक के आप इतनी शरारत कर रहे हैं तो जनता आपका आगे क्या करेगी, ये आप समझ सकते हैं।
केंद्र सरकार की ओर से बिहार के लिए आवंटित बजट पर विपक्ष की बयानबाजियों पर नकवी ने कहा कि स्पेशल पैकेज मिलने पर लोग अब हंगामा कर रहे हैं। भेदभाव का आरोप लगा रहे हैं कि क्यों बिहार को इतना दे दिया, क्यों आंध्र प्रदेश को इतना दे दिया।
हिमाचल प्रदेश और केरल में आई आपदा को लेकर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से जानमाल का नुकसान हुआ है। निश्चित तौर पर केंद्र राज्य सरकार के साथ मिलकर लोगों को राहत देने का काम करेगी। लेकिन, जहां तक केरल का सवाल है, वहां जितनी बड़ी तादाद में जान और माल का नुकसान हुआ है, वह राज्य सरकार की आपराधिक लापरवाही को दिखाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story