अन्य
पहली बारिश में ही धराशायी हुआ राम गमन पथ के लिए बनाया जा रहा पुल
jantaserishta.com
6 Aug 2024 8:25 AM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश में सोमवार को पहली बारिश में राम वनपथ गमन के लिए निर्माणाधीन पुल गिर गया। प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेर रही है।
राम वनपथ गमन के लिए बनाया जा रहा पुल पहली बरसात में ही गिर गया। इसको लेकर प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस, भाजपा सरकार पर हमलावर है। कांग्रेस पार्टी से विधायक और पूर्व मंत्री सचिन यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर मामले में घोटाले का आरोप लगाया।
कांग्रेस नेता सचिन यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मध्यप्रदेश घोटालों का प्रदेश बन गया है। यहां हर विभाग में बड़े-बडे़ घोटाले हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में 18 साल तक रही शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार 50 प्रतिशत कमीशन वाली सरकार थी। सरकार दावा करती थी कि उनकी सड़कें अमेरिका से बेहतर हैं, लेकिन आज पूरे प्रदेश में कहीं भी जाइए, बड़े-बड़े गड्ढे देखने को मिल रहे हैं।बड़े-बड़े पुल पहली बारिश भी नहीं झेल पा रहे हैं। प्रदेश में कुछ महीनों में ही इस प्रकार की कई घटनाएं हो चुकी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





