अन्य

युगांडा से भारतीय जवान के शव को भारत लाया जाएगा, भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने विदेश मंत्री से की बात

jantaserishta.com
13 July 2024 8:36 AM IST
युगांडा से भारतीय जवान के शव को भारत लाया जाएगा, भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने विदेश मंत्री से की बात
x
नई दिल्ली: भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से युगांडा में तैनात हवलदार संजय सिंह के पार्थिव शरीर को भारत लाने को लेकर बात की।
भाजपा सांसद अनिल बलूनी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से युगांडा में अंतरराष्ट्रीय शांति सेना में तैनात हवलदार संजय सिंह के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाने के लिए बात की। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उन्हें पूरा सहयोग का आश्वासन दिया। सांसद अनिल बलूनी ने संजय सिंह के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।
सांसद अनिल बलूनी ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि यह बहुत ही दुखद और पीड़ादायक समाचार सुनने में आया है कि रुद्रप्रयाग के हमारे 11वीं गढ़वाल राइफल्स के जवान संजय सिंह ,जो युगांडा में तैनात थे, वहां उनका आकस्मिक देहांत हो गया। हम उनको श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और भगवान से कामना करते हैं कि उनके परिजनों को सहनशक्ति प्रदान करें।
उन्होंने कहा कि उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए मैंने भी विदेश मंत्री से बातचीत की है। हम लोगों का प्रयास है कि उनका पार्थिव शरीर अतिशीघ्र भारत आए, ताकि उनका अंतिम संस्कार किया जा सके। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुझे आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द जवान के पार्थिव शरीर को भारत लाया जाएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story