अन्य

सपा में जो जितना बड़ा अपराधी, वह उतना बड़ा समाजवादी: जयवीर सिंह

jantaserishta.com
24 Sept 2024 4:41 PM IST
सपा में जो जितना बड़ा अपराधी, वह उतना बड़ा समाजवादी: जयवीर सिंह
x
मैनपुरी: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में नकली नोटों की तस्करी में शामिल समाजवादी पार्टी के दो नेताओं समेत दस तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्करों में सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद रफीक उर्फ बबलू खान और सपा के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का प्रदेश महासचिव नौशाद खान के शामिल होने की खबर पर उत्तर प्रदेश सरकार में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह कहा है कि सपा में जो जितना बड़ा अपराधी, वह उतना बड़ा समाजवादी होता है।
उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, “समाजवादी पार्टी के लिए हमेशा देश की जनता की राय रही है कि जितना बड़ा अपराधी, वह उतना बड़ा समाजवादी। इसका उदाहरण आपके सामने है। उत्तर प्रदेश में चाहें कोई घटना हो, उसका जुड़ाव हमेशा सपा के नेता, कार्यकर्ता या अखिलेश यादव के करीबी से ही निकलता है। यह एक पार्टी के तौर पर उनके लिए शर्मसार करने वाली बात है। इसलिए जनता कहती है कि जितना बड़ा अपराधी, उतना बड़ा समाजवादी, यह बात इन्होंने साकार कर दी।”
इसके बाद जयवीर ने एसटीएफ द्वारा सोमवार को सुल्तानपुर में एक सर्राफा व्यापारी की दुकान में हुई डकैती के आरोपी अनुज प्रताप सिंह के उन्नाव में एनकाउंटर पर अखिलेश यादव के बयान पर कहा कि जाति के आधार पर अखिलेश अपनी राजनीति करते हैं। वह हमेशा जाति धर्म पर ही राजनीति करते हैं। इसी वजह से दिनभर ‘पीडीए’ चिल्लाते हैं। उनके पास कोई विकास की बात नहीं है, राज्य की उन्नति को लेकर कोई दृष्टिकोण नहीं है। वह जाति और धर्म की बात करके केवल तथ्यहीन बात करते हैं। हमारी सरकार के आंकड़े आप उठाकर देख लीजिए। हमारी सरकार के लिए अपराधी अपराधी है। हमारे लिए अपराधी की कोई जाति नहीं है। एनकाउंटर के आप आंकड़े उठा कर देख लीजिए, उसमें हर जाति, धर्म के लोग मिलेंगे। कोई एक जाति न खराब हो सकती है, न एकदम अच्छी। अपराधी की कोई जाति नहीं होती है। अपराधी की जाति केवल अपराधी होती है। हमारी सरकार अपराधी को अपराधी मानती है। हम किसी के साथ भी जाति के साथ भेदभाव नहीं कर सकते। यूपी सरकार अपराध और अपराधी के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। हम यह काम आगे भी करते रहेंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story