अन्य

फुच्येन में 8वां डिजिटल चाइना निर्माण शिखर सम्मेलन, तैयारियां पूरी

jantaserishta.com
29 April 2025 8:50 AM IST
बीजिंग: चीन के फुच्येन प्रांत के फुचो शहर में 29 अप्रैल को 8वां डिजिटल चाइना निर्माण शिखर सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है।
चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के अनुसार, इस आयोजन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसके तहत 56 हजार वर्ग मीटर का ऑन-साइट अनुभव क्षेत्र सोमवार से आम जनता के लिए खोल दिया गया, जहां कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा तत्वों से जुड़ी तकनीकों को प्रमुखता से पेश किया जाएगा।
नवीनतम कार्यक्रम के अनुसार, इस शिखर सम्मेलन में उद्घाटन समारोह, मुख्य मंच और 20 उप-मंच शामिल होंगे। इन मंचों पर नई पीढ़ी की कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डेटा संसाधनों के विकास व उपयोग जैसे अत्याधुनिक विषयों पर चर्चा होगी।
"डिजिटल इंटेलिजेंस लीड्स हाई-क्वालिटी डेवलपमेंट" थीम के तहत आयोजित इस सम्मेलन में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्नत और घरेलू स्तर पर अग्रणी अनुसंधान एवं विकास उपलब्धियां और समाधान प्रदर्शित किए जाएंगे, जिनमें बड़े मॉडलों और राष्ट्रीय डेटा बुनियादी ढांचे के निर्माण से जुड़े हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर भी शामिल हैं।
चीनी राष्ट्रीय डेटा ब्यूरो के व्यापक विभाग के उप निदेशक काओ प ने जानकारी दी कि अब तक सम्मेलन में भाग लेने के लिए 37 हजार से अधिक लोग पंजीकृत हो चुके हैं। वहीं, ऑन-साइट अनुभव क्षेत्र में 400 से अधिक कंपनियां भाग ले रही हैं, जो अब तक का नया रिकॉर्ड है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार का शिखर सम्मेलन डिजिटल चाइना के निर्माण के अनुभव को और समृद्ध करेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story