अन्य

चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी का 14वां सम्मेलन पेइचिंग में आयोजित

jantaserishta.com
25 Feb 2025 8:36 AM IST
चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी का 14वां सम्मेलन पेइचिंग में आयोजित
x
बीजिंग: 14वीं चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी के 14वें सम्मेलन का पहला पूर्णधिवेशन सोमवार सुबह पेइचिंग के जन वृहद भवन में आयोजित हुआ। चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थायी कमेटी के अध्यक्ष चाओ लची ने इसकी अध्यक्षता की।
स्थायी कमेटी के 162 सदस्य पूर्ण अधिवेशन में उपस्थित हुए। उपस्थित लोगों की संख्या वैधानिक संख्या के अनुरूप थी।
पूर्ण अधिवेशन में निजी अर्थव्यवस्था संवर्धन कानून के मसौदे के संशोधन पर चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की संविधान और कानून समिति की अध्यक्षा शिन छुनयिंग की रिपोर्ट सुनी गई।
चीनी राज्य परिषद ने नागरिक विमानन कानून के संशोधन मसौदे को विचार-विमर्श के लिए प्रस्तुत करने का प्रस्ताव रखा है। राज्य परिषद की ओर से परिवहन मंत्री लियू वेई ने स्पष्टीकरण दिया।
स्थायी कमेटी के इस सम्मेलन का एक महत्वपूर्ण कार्य चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की 14वीं राष्ट्रीय कमेटी के तीसरे पूर्ण अधिवेशन की तैयारी करना है।
सम्मेलन में प्रासंगिक नियुक्ति एवं निष्कासन मामलों की भी समीक्षा की गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story