अन्य
अदाणी डिफेंस के साथ मिलकर भारत में ही 70 एमएम रॉकेट बनायेगी थेल्स
jantaserishta.com
28 Jun 2024 12:43 PM IST

x
नई दिल्ली: स्थानीय विनिर्माण को बढ़ावा देने की केंद्र सरकार की पहल के अनुरूप अदाणी समूह की कंपनी अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने भारत में ही 60 एमएम रॉकेट बनाने के लिए थेल्स समूह के साथ एक करार किया है।
थेल्स ने एक बयान में बताया कि यह भागीदारी न सिर्फ भारत के लिए उसकी प्रतिबद्धता के लिए महत्वपूर्ण है, "बल्कि यह वैश्विक स्तर पर हमारे पार्टनर नेटवर्क को मजबूत बनाने में भी मददगार होगी"।
थेल्स समूह ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "हम इस भागीदारी पर अदाणी समूह को बधाई देते हैं। हम मिलकर भारत के रक्षा क्षेत्र के विकास और सफलता में योगदान देना चाहते हैं।
"हम भारत में अदाणी समूह के साथ भागीदारी की घोषणा करते हुए रोमांचित हैं। हम भारत में थेल्स के 70 एमएम रॉकेट के विनिर्माण में साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं।"
थेल्स समूह ने कहा कि भारत के बढ़ते रक्षा उद्योग के लिए 'मेक इन इंडिया' और 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन को जारी समर्थन में यह भागीदारी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस स्वदेशी रक्षा उत्पादों के डिजाइन, विकास एवं विनिर्माण की एक अग्रणी कंपनी है।
कंपनी ने इसी महीने संयुक्त अरब अमीरात के एज समूह के साथ एक महत्वपूर्ण करार किया है जो अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और रक्षा क्षेत्र की एक प्रमुख वैश्विक कंपनी है।
इस करार के तहत विश्व स्तरीय प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाना है जिससे दोनों कंपनियों की रक्षा और एयरोस्पेस क्षमता में वृद्धि होगी, वे अपने संबंधित उत्पादों के पोर्टफोलियो को एक साथ लाएंगे, और वैश्विक तथा स्थानीय ग्राहकों की जरूरतें पूरी करेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





