अन्य
थाई पुलिस अंतरराष्ट्रीय अपराधों पर रोक लगाने को लेकर सुरक्षा कड़ी करेगी
jantaserishta.com
14 Jan 2025 8:41 AM IST

x
बीजिंग: थाई पुलिस मुख्यालय के मुख्य निरीक्षक थाचाई पिटानीलाबूत ने थाईलैंड स्थित चीनी दूतावास को लापता चीनी नागरिक मामले में थाई पुलिस द्वारा हाल में की गई कार्रवाई की जानकारी दी।
थाचाई पिटानीलाबूत ने दोहराया कि थाई पुलिस अंतरराष्ट्रीय अपराधों की रोकथाम व उन पर कार्रवाई को आगे मजबूत करेगी और थाईलैंड आने वाले चीनी नागरिकों की सुरक्षा एवं वैध अधिकारों व हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
थाईलैंड स्थित चीनी दूतावास के मंत्री वू जिवु ने चीनी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में थाईलैंड के दृढ़ संकल्प और प्रयासों की सराहना की। दोनों पक्षों ने सहयोग को आगे मजबूत करने और दूरसंचार एवं इंटरनेट धोखाधड़ी व मानव तस्करी आदि सीमा पार अपराधों का संयुक्त रूप से मुकाबला करने पर विचार-विमर्श किया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





