
x
बामाको: पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के डेम्बो गांव में सशस्त्र आतंकवादी समूहों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 26 लोग मारे गए। स्थानीय अधिकारियों ने ये जानकारी दी है। नाम न बताने की शर्त पर एक स्थानीय अधिकारी ने मंगलवार सुबह टेलीफोन पर शिन्हुआ समाचार एजेंसी को बताया, "इन निर्दोष लोगों को हथियारबंद लोगों ने मार डाला। उन्होंने खेतों में काम कर रहे ग्रामीण लोगों को मौत के घाट उतार दिया।"
उन्होंने कहा, "यह एक और नरसंहार है, जो हमारे दुख को और गहरा करता है और इस भावना को मजबूत करता है कि हमारी आबादी इन सशस्त्र आतंकवादी समूहों से लगातार खतरे में है।" शिन्हुआ समाचार एजेंसी ने बताया कि हाल के महीनों में, सेंट्रल माली में नागरिकों पर हमले बढ़े हैं।
बंदियागरा गवर्नरेट के अनुसार, सशस्त्र आतंकवादी समूहों ने 1 जुलाई को जिगुइबोम्बो और सोकोरोकांडा गांवों पर हमला किया, जिसमें 23 लोगों की मौत हो गई थी। 2012 से माली सुरक्षा, राजनीति और अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने वाले संकट में घिरा हुआ है। स्वतंत्रता विद्रोह, जिहादी घुसपैठ और अंतर-सामुदायिक हिंसा के कारण पश्चिमी अफ्रीकी देश में हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग विस्थापित हुए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





