अन्य

लद्दाख में भयानक हादसा, टैंक युद्ध अभ्यास के दौरान पांच सैनिकों की मौत

jantaserishta.com
29 Jun 2024 11:58 AM IST
लद्दाख में भयानक हादसा, टैंक युद्ध अभ्यास के दौरान पांच सैनिकों की मौत
x
श्रीनगर: लद्दाख क्षेत्र में टैंक युद्ध अभ्यास के दौरान एक जूनियर कमिनर ऑफिसर (जेसीओ) समेत सेना के पांच जवानों की मौत हो गई है। लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर से आधिकारिक सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि शुक्रवार को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास दौलत बेग ओल्डी इलाके में टैंक युद्ध का अभ्यास चल रहा था।
इस अभ्यास के दौरान टैंक जिस नदी को पार कर रहे थे, उसके आसपास मौजूद ऊंचे इलाकों में अचानक बादल फटने से बाढ़ आ गई। सूत्रों ने कहा, "अचानक आई बाढ़ से एक टैंक पानी के भीतर ही फंस गया, जिसमें पांच सैनिक मारे गए।" इस हादसे में कई जवान घायल भी बताए जा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story