अन्य

मदमहेश्वर में अस्थाई पुल नदी में समाया, आवाजाही बंद

jantaserishta.com
6 July 2024 2:37 PM IST
मदमहेश्वर में अस्थाई पुल नदी में समाया, आवाजाही बंद
x
रुद्रप्रयाग/मदमहेश्वर: उत्तराखंड में मानसून ने आते ही अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर तरफ तबाही है। प्रदेश में सभी नदियां, नाले, बरसाती नाले इस समय लगातार हो रही भारी बारिश से उफान पर हैं। नदियों का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचता जा रहा है।
रुद्रप्रयाग में भी मंदाकिनी नदी का जलस्तर लगातार हो रही भारी बारिश से बढ़ रहा है। द्वितीय केदार मदमहेश्वर में भारी बारिश के चलते अब यात्रा प्रभावित हो रही है। भारी बारिश के कारण मदमहेश्वर जाने वाले पुल पर पानी आ गया है। इसके चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और यात्रा भी प्रभावित हो रही है। मदमहेश्वर धाम के मुख्य पड़ाव गोंडार गांव से आगे बनतोली पुल में मधुगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। जिसके कारण यहां बना अस्थाई पुल इसकी चपेट में आ गया।
दरअसल, यहां बना मुख्य पुल पिछले साल आपदा में बह गया था। जिसके बाद यहां पर अस्थाई पुल बनाया गया। इसी से आवाजाही होती थी। अब लगातार हो रही बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
नदी का जलस्तर बढ़ने से मदमहेश्वर धाम के लिए आवाजाही बंद हो गई है।
जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने बताया कि पिछले साल आपदा में यहां पर पुल टूट गया था, जो एक साल बाद भी नहीं बना है। कई बार यहां पुल बनाने की मांग की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में अस्थाई पुल से आना जाना पड़ता था और अब बारिश में वो भी टूट गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story