अन्य
'औरंगजेब' की अच्छाई-बुराई बताने से भला नहीं होगा : मोहिबुल्लाह नदवी
jantaserishta.com
6 March 2025 8:40 AM IST

x
नई दिल्ली: मुगल शासक औरंगजेब की तारीफ करने वाले महाराष्ट्र से समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा सत्र से निलंबित कर दिया गया है। अबू आजमी ने इस निलंबन को राजनीति से प्रेरित बताया है। वहीं, दूसरी तरफ यूपी के मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी से अबू आजमी के खिलाफ एक्शन लेने को कहा है। योगी ने कहा है कि अगर समाजवादी पार्टी कार्रवाई नहीं कर सकती है तो आजमी को यूपी ले आएं हम इलाज कर देंगे। योगी आदित्यनाथ के बयान पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने आपत्ति जताई है।
न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ कोई डॉक्टर नहीं हैं जो इलाज कर देंगे। वह योगी है उन्हें इस तरह का बयान नहीं देना चाहिए। हम लोगों ने शपथ ली है कि हम सभी भारतवासियों को एक नजर से देखेंगे।
अबू आजमी के महाराष्ट्र विधानसभा सत्र से निलंबन पर मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि औरंगजेब की अच्छाई-बुराई करने से भला नहीं होगा। युवाओं को रोजगार और शिक्षा नहीं मिलेगी। जो लोग चले गए हैं, उनके बारे में अच्छा या बुरा नहीं कहना चाहिए। भारत एक लोकतांत्रिक देश है, यहां सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। लेकिन, किसी को बुरा या अच्छा कहने पर दंडित करना ठीक नहीं है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कहा है कि अबू आजमी की यह व्यक्तिगत राय है। इस समय देश में बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा पर चर्चा होनी चाहिए। सिर्फ यह मुद्दों से ध्यान भटकाने वाली बात है और इस बात को इतना बड़ा नहीं बनाना चाहिए। अबू आजमी का यह निजी बयान है और सभी को अपना निजी बयान देने का अधिकार है।
पूर्व पीएम राजीव गांधी को लेकर कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ने कहा कि जिन्होंने देश की सेवा की है उनके निधन के बाद उन पर टिप्पणी नहीं की जानी चाहिए।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





