अन्य
तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री पर तंज, बिहार में नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया
jantaserishta.com
22 Aug 2024 8:31 AM IST

x
पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जुबानी हमला किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार संभल नहीं रहा है और अब उनका इकबाल खत्म हो गया है।
तेजस्वी यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा, "नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री से बिहार संभल नहीं रहा है। अपराधी अब खुलेआम घूम रहे हैं। नीतीश कुमार के पास गृह मंत्रालय है, उनके पास पुलिस महकमा है। लेकिन इसके बावजूद प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधियों के मन से डर खत्म हो गया है।"
राजद नेता ने आगे कहा कि जब पुलिस प्रशासन का ट्रांसफर-पोस्टिंग मुख्यमंत्री के चमचे करते हों, तो यहां पर क्या अपेक्षा की जा सकती है। उन्होंने कहा, "हम लोग शुरू से इस बात को कहते हैं कि पुलिस महकमे की ट्रांसफर-पोस्टिंग प्रशासनिक लोग करते हैं। लेकिन यहां पर डीजीपी की सुनी नहीं जाती है।"
उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था बनाए रखना डीजीपी की जिम्मेदारी होती है। लेकिन मुख्यमंत्री के कुछ चमचे अपने हिसाब से पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग कर रहे हैं। यह क्यों और कैसे किया जा रहा है, इसको बिहार की जनता बहुत अच्छे से पहचान रही है।
तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिना 'चढ़ावे' के राज्य में पोस्टिंग नहीं हो रही है। पुलिस महकमे को अपराधियों को पकड़ने का काम करना था, लेकिन वे लूट में लगे हुए हैं।
बिहार में लगातार अपहरण, लूट, जनप्रतिनिधियों की हत्या, बलात्कार आदि हो रहा है। इन मुद्दों को महागठबंधन मजबूती के साथ उठा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





