अन्य

तेजस्वी यादव सिर्फ ख्याली पुलाव पकाते रहे जाएंगे: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह

jantaserishta.com
11 Aug 2024 11:46 AM IST
तेजस्वी यादव सिर्फ ख्याली पुलाव पकाते रहे जाएंगे: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह
x
पटना: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर रविवार को जोरदार हमला बोला। एक सवाल के जवाब में उन्होंने दावा किया कि तेजस्वी के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे।
दरअसल, ललन सिंह से सवाल तेजस्वी यादव के बयान को आधार बना कर किया गया। राजद नेता ने दावा किया था कि अगर नीतीश कुमार हमारे सामने रहेंगे तो आरजेडी और मजबूत होगी। इस सवाल के जवाब में ही केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि उन्हें ख्याली पुलाव पकाने दीजिए और वह ख्याली पुलाव ही पकाते रह जाएंगे। उनकी जन्म कुंडली में जो उनकी चाहत है वह नहीं लिखी हुई है।
बिहार विधान सभा के चुनाव को लेकर आरजेडी ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में बीते दिनों पटना में आयोजित अल्पसंख्यक मोर्चा का सम्मेलन था। जिसमें तेजस्वी यादव मौजूद थे। यहां पहुंचे लोगों को उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आप लोग साथ देंगे तो हम विश्वास दिलाते हैं कि 2025 जो सरकार होगी वह आरजेडी महागठबंधन की होगी। अल्पसंख्यक को उचित भागीदारी मिलेगी। जब हम डिप्टी सीएम बने तो हमारे मंत्रिमंडल में तीन अल्पसंख्यक मंत्री थे।
उन्होंने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि सीएम रहते राजद को फायदा होगा और इंडी गठबंधन की सीटें चार गुणा बढ़ेंगी।
साल 2025 में बिहार में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसे लेकर आरजेडी, जेडीयू, भाजपा सहित अन्य क्षेत्रीय राजनीतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। पार्टियों द्वारा कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के संबंध में दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। मौजूदा समय में बिहार में एनडीए की सरकार है। माना जा रहा है कि आगामी चुनाव में एनडीए का चेहरा नीतीश कुमार ही होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story