अन्य

तेजस्वी यादव शून्य पर आउट होने की स्थिति में हैं : विजय कुमार सिन्हा

jantaserishta.com
11 Aug 2024 8:34 AM IST
तेजस्वी यादव शून्य पर आउट होने की स्थिति में हैं : विजय कुमार सिन्हा
x
पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को राजद नेता तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि वह शून्य पर आउट होने की स्थिति में हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि राजद को बिहार की जनता ने साल 2010 के चुनाव में 22-23 सीट पर समेट दिया था। उस समय कोई समीकरण काम नहीं आया था। 2025 के विधानसभा चुनाव में वह 25 सीट भी पार नहीं कर पाएंगे। अपराधी और भ्रष्टाचारी को संरक्षित करने की जिस राह पर वह चल पड़े हैं, उससे उन्हें नुकसान होगा।
विजय कुमार सिन्हा ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव देश को कमजोर करने वाले लोगों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे हैं। तुष्टिकरण की राजनीति का खेल खेलने की उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी। वह भयभीत हैं, इसलिए किसी का सहारा खोज रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जिसे खुद पर भरोसा नहीं है, जो सत्ता के लिए समझौता करता है, जिसके मन में परिवारवाद चलता है, जो राष्ट्रवाद से दूर भागता है, ऐसी मानसिकता वाले लोगों को जनता स्वीकार नहीं करती है।
दरअसल, पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 2025 विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने का दावा किया है। राजद नेता ने कहा, "लालू जी ने कभी साम्प्रदायिक ताकतों के सामने घुटने नहीं टेके। मैं उनका बेटा हूं। आज आप लोगों से वादा करता हूं, हम झुकेंगे नहीं, हम लड़ेंगे। 2025 में अगर अल्पसंख्यकों ने आशीर्वाद दिया तो हम लोग सरकार बनाएंगे।"उन्होंने कहा, "आने वाले विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समुदाय भारी संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करे। विधानसभा में तेजस्वी आपको उचित भागीदारी देगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story