अन्य

तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, पलटू राम की गाड़ी छूटने वाली है : तेज प्रताप यादव

jantaserishta.com
22 Feb 2025 8:30 AM IST
तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं, पलटू राम की गाड़ी छूटने वाली है : तेज प्रताप यादव
x
पटना: 'तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, सपना देखते रहें', केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के इस बयान पर लालू यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव ने पलटवार किया। तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और पलटू राम की गाड़ी बहुत जल्दी छूटने वाली है। उनके कहने से कुछ नहीं होता है।
तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि यह मेरी भविष्यवाणी है कि तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं और जो सपना ललन सिंह ने पाल रखा है, वह बहुत जल्दी फेल होने वाला है। तेज प्रताप यादव ने ललन सिंह के बयान को नकारते हुए यह स्पष्ट किया कि बिहार की जनता राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है।
दरअसल, तेजस्वी यादव इन दिनों कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बिहार सरकार को लगातार घेर रहे हैं। वह लगातार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर क्राइम बुलेटिन पोस्ट कर रहे हैं। इसी पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा था कि तेजस्वी यादव को अपराध की परिभाषा नहीं पता है।
उन्होंने कहा था कि सिर्फ आंकड़े जारी करने से हकीकत नहीं बदलती। तेजस्वी को अपने पिता के शासनकाल को याद करना चाहिए, तब कानून-व्यवस्था की क्या स्थिति थी। कितना अपराध होता था, कितना अपहरण होता था, अपहरण का उद्योग चलता था। फिरौती कहां वसूली जाती थी, ये सब जगजाहिर है। आंकड़े जारी करने से कोई मुख्यमंत्री नहीं बन जाता।
उन्होंने आगे कहा था कि तेजस्वी यादव ज्ञान प्राप्त कर लें। उनको ज्ञान नहीं है, अनुभव की कमी है, अनुभव ले लें, मुख्यमंत्री का पद उनको नहीं मिलने वाला, वह मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, सपना देखते रहें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story