अन्य
बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर कसा तंज
jantaserishta.com
13 Jun 2024 1:02 PM IST

x
पटना: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने गुरुवार को प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े करते हुए नीतीश कुमार की सरकार पर तंज कसा है। विपक्ष के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कई आपराधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए सरकार पर जोरदार निशाना साधा है।
पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गुरुवार को सरकार पर कटाक्ष करते हुए अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "बिहार में डबल इंजन सरकार के चंद घंटों के 'मंगलराज' का अद्भुत आपराधिक नजारा देखिए। मुख्यमंत्री से लेकर दो-दो उपमुख्यमंत्री सहित समूचा अमला आपराधिक घटनाओं को लेकर आपराधिक चुप्पी ओढ़े हुए है।"
इसके बाद इन्होंने छपरा में दो वकीलों की हत्या, नवादा में सरेराह महिला को चाकू से वार करने, पटना में दो बहनों पर चाकू से हमला, भागलपुर में बदमाशों ने निर्वस्त्र कर महिला की पीट-पीटकर की निर्मम हत्या करने जैसी कई घटनाओं का भी जिक्र किया।
इधर, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पुत्री और सारण से राजद प्रत्याशी रही रोहिणी आचार्य ने भी छपरा में दो वकीलों की हत्या को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा है।
रोहिणी आचार्य ने अपने एक्स अकाउंट से लिखा, "छपरा में कानून-व्यवस्था की स्थिति निरंतर बिगड़ती जा रही है, अधिवक्ता पिता-पुत्र के हत्यारों की अविलंब प्रशासन गिरफ्तारी सुनिश्चित करे। भाई चंदन की हत्या के मामले में जारी जांच की प्रगति-रिपोर्ट भी सार्वजनिक की जानी चाहिए। जांच के संदर्भ में नियमित मीडिया-ब्रीफिंग भी होनी चाहिए।"
उल्लेखनीय है कि बुधवार को अपराधियों ने छपरा में दो वकीलों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों पिता और पुत्र थे। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





