अन्य

तेजस्वी प्रकाश ने मां के पकाए खाने का लिया स्‍वाद

jantaserishta.com
25 Aug 2024 3:01 PM IST
तेजस्वी प्रकाश ने मां के पकाए खाने का लिया स्‍वाद
x
मुंबई: 'स्वरागिनी-जोड़े रिश्तों के सुर', 'पहरेदार पिया की', 'रिश्ता लिखेंगे हम नया', 'बिग बॉस 15' और कई अन्‍य प्रोजेक्‍ट में नजर आने वाली अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश ने अपने 'मील' की झलक दिखाई। हाल ही में अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में अपनी मां के पकाए खाने की एक झलक शेयर की, इसमें कटोरी भर कर चिकन करी और ज्वार की रोटी थाली में परोसी गई है।
उन्होंने तस्वीर पर लिखा, “मां स्पेशल”। 'बिग बॉस 15' की विजेता तेजस्वी के इंस्टाग्राम पर 7.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। तेजस्वी ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2012 में थ्रिलर शो '2612' से की थी, जिसमें उन्होंने रश्मि भार्गव की भूमिका निभाई थी। 2013 में उन्होंने जय सोनी के साथ शो 'संस्कार धरोहर अपनों की' में धरा वैष्णव का किरदार निभाया था।
उन्होंने 'स्वरागिनी - जोड़े रिश्तों के सुर', 'पहरेदार पिया की', 'रिश्ता लिखेंगे हम नया', 'कर्ण संगिनी', 'सिलसिला बदलते रिश्तों का 2' जैसे डेली सोप में अभिनय किया। तेजस्वी ने स्टंट-आधारित रियलिटी शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 10' में भी भाग लिया था। अभिनेत्री 2021 से करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं। वे पहली बार 'लेडीज वर्सेज जेंटलमेन' में काम करते हुए मिले थे और दोनों ने 'बिग बॉस 15' में डेटिंग शुरू की थी।
अभिनेत्री को पिछली बार 'नागिन 6' में देखा गया था, जबकि करण को पिछली बार रणदीप हुड्डा और इलियाना डिक्रूज अभिनीत फिल्म 'तेरा क्या होगा लवली' में देखा गया था। वह वर्तमान में सेलिब्रिटी कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' में नजर आ रहे हैं। हाल ही में तेजस्वी करण के साथ यूरोप में छुट्टियां मनाने गई थीं। उन्होंने लंदन की सड़कों पर घूमते हुए अपनी कई तस्वीरें शेयर कीं।
सेंट्रल लंदन रेलवे टर्मिनस मैरीलेबोन स्टेशन पर क्लिक की गई एक तस्वीर में उन्हें ट्यूब पिंक चेकर्ड टॉप और मैचिंग फ्रिल स्कर्ट पहने देखा जा सकता है। उन्‍होंने अपने इस लुक को ब्लैक बूट्स के साथ पूरा किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story