अन्य

गरीबों को लूटने वाले हैं तेजस्वी : नित्यानंद राय

jantaserishta.com
13 Jan 2025 8:31 AM IST
गरीबों को लूटने वाले हैं तेजस्वी : नित्यानंद राय
x
पटना: केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने रविवार को बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि वह गरीबों के खून और पसीने की कमाई को लूटते हैं। कभी जमीन घोटाला करते हैं, कभी नौकरी के बदले जमीन लिखवा लेते हैं और नौकरी भी नहीं देते हैं।
नित्यानंद राय ने यहां पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव कहते हैं कि बिहार में बाढ़ के समय पैसा नहीं मिला। लेकिन बिहार और केंद्र सरकार ने बाढ़ के दौरान जिस तत्परता से काम किया है, यह एक बड़ा उदाहरण है। जब राजद की सरकार थी, तब पैसों का तो घोटाला हुआ ही, बच्चों का दूध जो आया था, वह भी छीन लिया गया था। नन्हें बच्चों के दूध का घोटाला किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सीतामढ़ी में बच्चे दूध के बिना मर गए थे। इस महापाप की जिम्मेदार राजद है।
उन्होंने कहा, "तेजस्वी यादव आपने अपने माता-पिता से जो संस्कार सीखा है, उसी संस्कार के कारण आप बिहार को अपमानित कर रहे हैं। आज जो बिहार विकास के रास्ते पर है, उसे आप फिर लुटेरों, गुंडों को सौंपने की साजिश कर रहे हैं। इसे बिहार के लोग बर्दाश्त नहीं कर सकते।"
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विषय में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि उन्होंने बिहार और पूर्वांचल के लोगों का बार-बार अपमान किया है। दिल्ली के चुनाव में इस बार जनता जवाब देगी। केजरीवाल को समर्थन देने को लेकर तेजस्वी यादव को भी उन्होंने कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि बिहार की जनता आपको भी देख रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story