अन्य

आरक्षण पर बात करने के ल‍िए तेजस्वी के पास नैत‍िक बल नहीं : गिरिराज सिंह

jantaserishta.com
10 March 2025 8:31 AM IST
आरक्षण पर बात करने के ल‍िए तेजस्वी के पास नैत‍िक बल नहीं : गिरिराज सिंह
x
पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को 65 प्रतिशत आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर धरना दिया। तेजस्वी यादव का यह धरना राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा का विषय बन गया है। तेजस्वी के इस धरने पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव के धरने और उनके बयान पर तल्ख टिप्पणी की। गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव के पास आरक्षण पर बात करने की कोई नैतिक ताकत नहीं है। आरक्षण की बात करने की ताकत भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को है, न कि तेजस्वी यादव जैसे नेताओं को।
गिरिराज सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि तेजस्वी यादव तो अपने परिवार को आरक्षण दे रहे हैं। डोमिसाइल की बात करते हैं, लेकिन अपने साले को बाहर से लाकर राज्यसभा भेजते हैं। खुद परिवार से बाहर निकलने को तैयार नहीं हैं और ये आरक्षण की बात करेंगे? यह सिर्फ उनकी राजनीति है, जो सिर्फ अपने परिवार और खास लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए है।
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का कहना है कि बिहार में सामाजिक न्याय के तहत 65 प्रतिशत आरक्षण को 9वीं अनुसूची में शामिल किया जाना चाहिए, ताकि इसे न्यायिक हस्तक्षेप से बचाया जा सके।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story