अन्य

तेहरान, बर्लिन ने जर्मनी में इस्लामिक केंद्रों को बंद करने पर चर्चा की

jantaserishta.com
28 July 2024 10:01 AM IST
तेहरान, बर्लिन ने जर्मनी में इस्लामिक केंद्रों को बंद करने पर चर्चा की
x
तेहरान: ईरान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अली बाघेरी कानी और जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने फोन पर यूरोपीय देश जर्मनी में इस्लामिक केंद्रों को बंद करने पर अपने विचारों पर चर्चा की है।
समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने ईरानी विदेश मंत्रालय के एक बयान के हवाले से बताया, अली बाघेरी कानी ने शनिवार को जर्मनी सरकार के फैसले पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जर्मन सरकार का यह फैसला पूरी तरह से राजनीतिक है और इससे दोनों देशों के संबंध खराब होंगे। उन्होंने विशेष रूप से इस्लामिक सेंटर हैम्बर्ग (आईजेडएच) को बंद करने की निंदा की।
उन्होंने कहा कि जर्मनी सरकार का यह कदम मुसलमानों के प्रति नफरत फैलाने और इजरायल के हितों को बचाने के लिए किया गया है। साथ ही चेतावनी दी कि जर्मनी को अपने कार्यों के परिणाम स्वीकार करने चाहिए।
विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक ने जवाब देते हुए कहा कि जर्मन कानून के हिसाब से इस्लामिक केंद्र कानूनी तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ सकते हैं। हमें उन मतभेदों को दूर करने की कोशिश करनी चाहिए जो उत्पन्न हुए हैं। उम्मीद है कि हम बातचीत और कूटनीतिक तरीकों से द्विपक्षीय संबंधों में आने वाली बाधाओं को दूर कर सकते हैं।
बयान के अनुसार, दोनों के विदेश मंत्रियों ने पश्चिम एशिया के नए घटनाक्रम, तेहरान और विश्व शक्तियों के बीच 2015 के परमाणु समझौते की बहाली, प्रतिबंधों को हटाने और द्विपक्षीय वाणिज्य दूतावास संबंधी मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story