अन्य

गुरु रंधावा की फिल्म 'शौंकी सरदार' का टीजर रिलीज, एक्शन और पंजाबी ड्रामा से है भरपूर

jantaserishta.com
11 March 2025 8:32 AM IST
गुरु रंधावा की फिल्म शौंकी सरदार का टीजर रिलीज, एक्शन और पंजाबी ड्रामा से है भरपूर
x
मुंबई: मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता गुरु रंधावा की आगामी फिल्म 'शौंकी सरदार' का टीजर जारी किया गया।
इस फिल्म में गुरु पंजाबी सिनेमा के बड़े सितारों जैसे बब्बू मान, गुग्गू गिल और निमृत कौर अहलूवालिया के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे।
टीजर में गुरु रंधावा के एक्शन से सीनों को भरपूर दिखाया गया है, जो दर्शकों को काफी रोमांचित करते हैं। फिल्म के टीजर में उनकी मौजूदगी और पंजाबी अंदाज के साथ जबरदस्त एक्शन के दृश्य पेश किए गए हैं, जिसमें हाथापाई और पीछा करने जैसे दृश्‍य इस टीजर में चार चांद लगा देते हैं।
गुरु रंधावा की फिल्म का टीजर से साफ पता चलता है कि यह फिल्म एक मसाला एंटरटेनर होने वाली है, जो दर्शकों को एक्शन, इमोशन और पंजाबी ड्रामा का शानदार मिश्रण दिखाएगी। फिल्म की कहानी में गुरु रंधावा का दमदार किरदार और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस को लेकर दर्शकों का काफी उत्साह मिला है। साथ ही, गुरु के सह-कलाकारों के साथ उनकी केमिस्ट्री और ब्रोमांस को लेकर भी दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है।
'शौंकी सरदार' का निर्देशन धीरज केदारनाथ रतन ने किया है, और फिल्म का निर्माण ईशान कपूर, शाह जंडियाली और धर्मेंदर बटौली द्वारा किया गया है। यह फिल्म 16 मई, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के टीजर में गुरु रंधावा के एक्शन और इमोशन के बेहतरीन प्रदर्शन को देखकर यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली है।
इससे पहले, गुरु रंधावा ने 'सा रे गा मा पा' सिंगिंग रियलिटी शो में भी एक म्यूजिक वीडियो रिलीज करने की घोषणा की थी, जिसमें वह कंटेस्टेंट बिदिशा के साथ नजर आएंगे। गुरु ने बिदिशा के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा था कि वह उसके लिए एक गाना बनाएंगे और इसके साथ एक म्यूजिक वीडियो भी लांच करेंगे।
शो में गुरु के साथ-साथ सचिन-जिगर और सचेत-परंपरा जैसे बेहतरीन म्यूजिक मेंटर भी दिखेंगे। 'सा रे गा मा पा' के नए सीजन को दर्शकों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और यह शो दर्शकों के बीच रोमांच और मनोरंजन का भरपूर खजाना बन चुका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story