अन्य

कांग्रेस पार्टी के लिए तारिक अनवर की चिंता स्वाभाविक : नीरज कुमार

jantaserishta.com
12 Feb 2025 8:45 AM IST
कांग्रेस पार्टी के लिए तारिक अनवर की चिंता स्वाभाविक : नीरज कुमार
x
पटना: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद अब पार्टी के अंदर ही घमासान मच गया है। कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने कहा कि पार्टी को यह तय करना होगा कि वह अकेले चलना चाहती है या गठबंधन का हिस्सा बनना है। जनता दल (यूनाइटेड) प्रवक्ता नीरज कुमार ने उनकी इस चिंता को "स्वाभाविक" बताया है।
नीरज कुमार ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा कि तारिक अनवर कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता हैं। यदि उन्होंने अपनी पार्टी को लेकर कुछ कहा है तो यह उनका अंदरूनी मामला है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उनकी (तारिक अनवर) चिंता है कि कांग्रेस परजीवी न रहे। यह स्वाभाविक है कि तारिक अनवर की अपेक्षा होगी कि अगर राहुल गांधी ने अरविंद केजरीवाल को भ्रष्ट कहा है तो लालू यादव कोई महामंडलेश्वर नहीं हैं, वह भी भ्रष्टाचार के साक्षात प्रमाण हैं। तारिक अनवर की चिंता स्वाभाविक है।"
उन्होंने कहा, "कांग्रेस एक बड़ी पार्टी है और उनके पास बिहार के हर एक जिले में खुद का कार्यालय भी है। इसलिए उनकी (तारिक अनवर की) पीड़ा स्वाभाविक है और हमारी उम्मीद है कि कांग्रेस राजनीतिक रूप से दिव्यांग न बने, बल्कि स्वावलंबी बनने की दिशा में पहल करे।"
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी की रणनीति पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा है कि क्या कांग्रेस पार्टी गठबंधन की राजनीति करेगी या फिर अकेले चलने का फैसला लेगी?
कांग्रेस लगातार तीसरी बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में खाता नहीं खोल पाई है। हालांकि चुनाव से पहले पार्टी का दावा था कि इस बार दिल्ली में वह सरकार बनाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story